Connect with us
Ranikhet Almora News: MLA pramod nainwal brother death case Block pramukh Satish Nainwal murder case update uttarakhand BJP
Image : social media ( Ranikhet Almora News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ranikhet almora news: रानीखेत विधायक ने ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल की मौत को बताया साजिश

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Ranikhet almora news: रानीखेत विधायक ने ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल की मौत को बताया साजिश

1 min read

Ranikhet Almora News  : रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने अपने भाई सतीश की मृत्यु पर उठाए सवाल, मौत को बताया साजिश, कहा सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट कर रही इशारा.

Ranikhet Almora News: MLA pramod nainwal brother death case Block pramukh Satish Nainwal murder case update uttarakhand BJP  : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट ने एक बार फिर से सनसनी फैला दी है।बताते चले इस बार रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने अपने भाई सतीश नैनवाल की असामयिक मौत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सतीश की मौत के ठीक पहले इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक और संदिग्ध पोस्ट डाली गई थी जो गहरी साजिश की ओर इशारा करती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school news: उत्तराखण्ड स्कूलों में पढ़ाया जाएगा गौरवशाली राजाओं का इतिहास

बता दें अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने अपने भाई सतीश नैनवाल की मौत पर पुलिस प्रशासन के पास तहरीर दी है। भतरौंजखान थाने में तहरीर देते हुए उन्होंने भाई की मौत पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है जिस पर पुलिस प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली (almora news today Pramod Nainwal )

रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, अनुज जोशी, वीर सिंह सहित अन्य व्यक्तियों ने इंटरनेट मीडिया पर कई पोस्ट डाली हैं। जिनमें से कुछ पोस्ट विधायक के भाई ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल की मृत्यु से पहले की बताई की हैं।

यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: बेरीनाग में बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा और मुखाग्नि

विधायक ने भाई की मौत पर लगाए गंभीर आरोप ( MLA pramod nainwal brother death case) 

विधायक ने आरोप लगाया है कि इन पोस्टों की भाषा और आशय से यह प्रतीत हो रहा है जानबूझकर उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और सामाजिक बदनाम करने का प्रयास किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि पोस्ट डालने के कुछ समय बाद ही सतीश की मृत्यु होना गहरा संदेह उत्पन्न कर रहा है रहा है। विधायक ने आंशका जताई है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कोई षड्यंत्र या अपराधिक कृत्य हो सकता है।

विधायक प्रमोद नैनवाल ने कराया मुकदमा दर्ज (Block pramukh Satish Nainwal murder case almora ranikhet) 

प्रमोद नैनवाल ने इस बात का उल्लेख भी किया है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई है। विधायक का कहना है कि यदि उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी नामित व्यक्तियों की होगी। उन्होंने पुलिस से BNS और आईडी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top