UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Rishikesh News Today: ऋषिकेश में टूरिस्ट राफ्टिंग गाइड के बीच जमकर चले लात घूंसे
1 min read
Rishikesh News Today : ऋषिकेश में टूरिस्ट और स्थानीय राफ्टिंग गाइड्स के बीच जमकर चले लात घूंसे, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
Rishikesh News Today: A fierce fight broke out between a tourist a rafting guide Rishikesh rafting police case uttarakhand breaking news live : देशभर में गर्मी बढ़ने के साथ पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करने लगे है, जहां पर वह राजधानी देहरादून के ऋषिकेश पहुंचकर राफ्टिंग का लुफ्त उठाने भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी बीच ऋषिकेश के तपोवन स्थित नीम बीच पर टूरिस्ट राफ्टिंग का मजा लेने पहुंचे थे ,लेकिन स्थानीय राफ्टिंग गाइड्स और टूरिस्ट आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों के बीच काफी देर तक लात घूंसे और थप्पड़ चलते रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
यह भी पढ़े :Roorkee News Today: रूड़की 3 साल के बच्चे का शादी में अपहरण तंत्र मंत्र कर दे रहे थे बलि
बता दें देहरादून के ऋषिकेश के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के नीम बीच तपोवन में दूसरे राज्य से पर्यटक पहुंचे थे। इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय राफ्टिंग गाइड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते यह मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर खूब थप्पड़ लात घूंसे चलाए। तभी इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने फोन पर कैद कर लिया, हालांकि घटना के समय किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन ने तुरंत मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए वीडियो की जांच कर मारपीट में शामिल स्थानीय राफ्टिंग गाइडों की पहचान की।
यह भी पढ़े :Rishikesh train accident: ऋषिकेश में बड़ा हादसा पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन
पुलिस प्रशासन ने कहा कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर की जाएगी सख्त कार्यवाही ( Rishikesh news today)
बताते चलें पहचान होने के बाद पांच लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा हैं कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने मारपीट करने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
