Connect with us
Roadways Bus Uttarakhand increasing number of buses in state

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार बढ़ाने जा रही है प्रदेश में बसों की संख्या हिमांचल से आगे निकलेगा उत्तराखंड

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड सरकार बढ़ाने जा रही है प्रदेश में बसों की संख्या हिमांचल से आगे निकलेगा उत्तराखंड

1 min read

Roadways Bus Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार बढ़ाएगी प्रदेश में रोडवेज बसों की संख्या विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बढ़ेंगे बसें

उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश में रोडवेज बसों के बढ़ाने का वादा किया गया था जिसको लेकर अब धामी सरकार तैयारी में जुट गई है। बता दे की उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य रोडवेज बसों के बेड़े को 5000 बसों तक ले जाना है। सरकार इस काम को तेजी से तो करेगी लेकिन सीधे एक बार में नहीं कर सकती है इसलिए प्रथम चरण में 1500 से लेकर 2000 तक बसें बढ़ा सकती हैं। आपको बता दे की अगर उत्तराखंड में 2000 बसें और बढ़ जाएंगी तो यह पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से आगे निकल जाएगा क्योंकि इस वक्त हिमाचल के बेडे में 3100 के तकरीबन बसे हैं।(Roadways Bus Uttarakhand)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: अब टाईट कर लीजिए अपनी जेब, बढ सकता है बस और टैक्सी का किराया

बसों की संख्या बढ़ाने के साथ हर जिले में होगा सीएनजी पंप और चार्जिंग:
गौरतलब है कि लंबे समय से उत्तराखंड सरकार प्रदेश में सीएनजी बसों को चलाने की तैयारी में जुटी हुई है जिसके अंतर्गत सरकार अब प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भी सीएनजी और बिजली से चलने वाले वाहनों की राह आसान बनाने जा रही है बता दें कि पर्वती क्षेत्र में सभी जिला मुख्यालयों में एक सीएनजी पंप और एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है जिसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है जिसमें केंद्र सरकार द्वारा सहायता ली जाएगी बताते चलें कि सीएनजी पंप और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की पुष्टि परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने की है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top