Connect with us
Rudrapur news today: A 12th-grade student raped by son with help of his mother udham Singh nagar crime news Uttararkhand breaking live
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudrapur news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur news today: रूद्रपुर 12वीं की छात्रा को बहला फुसलाकर ले ग‌ई मां और बेटे ने किया दुष्कर्म

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur news today: रूद्रपुर 12वीं की छात्रा को बहला फुसलाकर ले ग‌ई मां और बेटे ने किया दुष्कर्म

1 min read

Rudrapur news today: Rudrapur news today udham Singh Nagar crime news Uttararkhand news today रूद्रपुर में शर्मशार घटना मां ने 12वीं की छात्रा को कमरे में किया बंद, बेटे ने किया दुष्कर्म

Rudrapur news today: A 12th-grade student raped by son with help of his mother udham Singh nagar crime news Uttararkhand breaking live: उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले से मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जो यह बताने को काफी है 21वीं सदी के डिजिटल युग का हमारा यह समाज किस हद तक गिरता जा रहा है। पूरा मामला रूद्रपुर तहसील क्षेत्र का है जहां 12वीं की छात्रा को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर ले गई और उसे अपने बेटे के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। बताया गया है कि बेटे ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अभियुक्त मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: खटीमा में दर्दनाक हादसा, झूले के फंदे में फंसने से 10 साल की बच्ची की मौत

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर निवासी एक महिला ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा है। आरोप लगाया कि क्षेत्र निवासी देव और उसकी मां सुषमा ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी को अपनी बातों में फंसाकर अपने घर बुलाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि युवक की मां स्वयं लड़की को अपने घर ले जाकर अपने बेटे से मिलवाती थी।

छात्रा की मां के साथ भी मारपीट rudrapur news live uttarakhand girls news rape case

पुलिस को सौंपी तहरीर में मां के अनुसार बीते 22 मई को उसकी बेटी घर से गायब थी। तलाश करने पर वह महिला खुद युवक के घर पहुंचीं जहां विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला के मुताबिक उस दौरान युवक की मां ने लड़की की शादी अपने बेटे से कराने की बात कही और धमकी भी दी। खैर किसी तरह मां लड़की को घर तो वापस लेकर आ गई। परंतु इसके बाद छात्रा की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा ने मां को बताया कि देव इससे पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है और अब देव और उसकी मां लगातार उसपर दबाव बना रहे हैं और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand accident news today: टिहरी में भीषण हादसा डंपर ड्राइवर और महिला की गई जिंदगी

अभियुक्त मां-बेटे पर रुद्रपुर कोतवाली में प्राथमिकी, छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा rudrapur breaking news Rudrapur crime news Rudrapur rape case

मामले में रूद्रपुर के सीओ विभव सैनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा सौंपी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और छात्रा का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई हो पाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top