Highlights हिमाँचल प्रदेश
Sarkaghat college girl case: सरकाघाट छात्रा हत्याकांड आरोपी गिरफ्तार Himachal crime news
1 min read
Himachal crime news: Himachal Crime Update | छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जंगल से आरोपी गिरफ्तार Sarkaghat Murder Case Update |
Sarkaghat college girl case: student siya guleria murder case accused arrested Himachal crime news today breaking update: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में हुई 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महज कुछ घंटों की सघन तलाशी के बाद जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़े :Tara Chand martyr uttarakhand: चुनाव ड्यूटी में जा रहे IRB जवान की गई जिंदगी
Sarkaghat College Girl Murder Case | बीच रास्ते में बेरहमी से की गई हत्या
गौरतलब हो कि सोमवार सुबह सारकाघाट तहसील क्षेत्र नैण गांव की रहने वाली छात्रा सिया गुलेरिया सोमवार सुबह कॉलेज के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। हमले की क्रूरता इतनी अधिक थी कि आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत और शोक में डाल दिया है।
Mandi college girl Police Action Himachal | जंगल में छिपे आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और जंगल में छिपे हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को थाना लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।
Himachal Pradesh Forensic Investigation News | घटनास्थल पर जुटाए जा रहे साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम की पूरी कड़ी को स्पष्ट किया जा सके।
यह भी पढ़े :Chamoli accident news today चमोली तेज रफ्तार कार ने 11 स्कूटियों को रौंदा, मची अफरातफरी
Himachal Pradesh murder case today Public Safety Concern | छात्राओं और अभिभावकों में बढ़ी चिंता
इस वारदात के बाद नैण गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। छात्राओं और उनके अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखने को मिल रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
Himachal Pradesh Police Statement Update | हर पहलू से की जा रही जांच
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
