Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / फिल्म ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ में श्रद्धा कपूर बनी गढ़वाली लड़की “ललिता नौटियाल” इंस्ट्राग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर की फोटो

उत्तराखण्ड बुलेटिन

फिल्म ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ में श्रद्धा कपूर बनी गढ़वाली लड़की “ललिता नौटियाल” इंस्ट्राग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर की फोटो

1 min read

फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' में श्रद्धा कपूर बनी गढ़वाली लड़की "ललिता नौटियाल" इंस्ट्राग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर की फोटो VIVA -INSTAGRAM





अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आजकल टिहरी गढ़वाल में अपनी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग में व्यस्त है, इसके चलते श्रद्धा ने इंस्ट्रागाम पे अपने नई लुक की फोटो शेयर की।  फिल्म ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक गढ़वाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में श्रद्धा का नाम ‘ललिता नौटियाल’ होगा। श्रद्धा कपूर देहरादून की एक लड़की की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा आप उसे प्यार से ‘नौटी’ भी कह सकते हैं। उन्होंने लिखा है कि मैं ‘ललिता नौटियाल‘ से मिलने के लिए उत्सुक हूं। इंस्ट्राग्राम में श्रद्धा ने अपने प्रशंसकों से यह जानकारी शेयर की है। फिल्म बिजली चोरी पर केंद्रीत है। फिल्म में शाहिद कपूर और यामी गौतम एक गढ़वाली वकील की भूमिका में हैं, जबकि श्रद्धा कपूर शाहिद के अपोजिट होंगी, टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड की खूबसूरती इतनी अच्छी लगी की वो अपने प्रसंशकों को इंस्ट्राग्राम एकाउंट में चित्रों और मेसेज के जरिये नई टिहरी की खूबसूरती के बारे में बता रही हैं। वहीं अभिनेत्री यामी गौतम भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' में श्रद्धा कपूर बनी गढ़वाली लड़की "ललिता नौटियाल" इंस्ट्राग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर की फोटो           फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' में श्रद्धा कपूर बनी गढ़वाली लड़की "ललिता नौटियाल" इंस्ट्राग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर की फोटो



श्रद्धा और शाहिद का वेलेंटाइन  दोनों ने ही इंस्ट्राग्राम में चाकलेट के साथ फोटो शेयर कर प्रशंसकों को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैं। जो फोटो श्रद्धा ने इंस्ट्रागाम पे शेयर की है वो उनकी चित्रकला की फोटो है, जिसमें उन्होंने फूलों का चित्र बनाया है। इसके अलावा पहाड़ और जंगल की फोटो भी उन्होंने शेयर की है। श्रद्धा ने इसे ‘माउंटेन इंस्प्रेशन‘ का नाम दिया है। उत्तराखंड की खूबसूरती पुरे बॉलीवुड में छाने वाली है, और आने वाले समय में उत्तराखण्ड को और अच्छे मौके देने वाला है ,इस से उत्तराखंड के पर्यटन और यहाँ की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top