Connect with us
Social media policy India: Social media policy in India, centre govt can remove news content of influencers big breaking update
Image : सांकेतिक फोटो ( Social media policy India)

Home / Highlights / Social media policy India: भारत में सोशल मीडिया यूज पालिसी, सरकार हटा सकती है न्यूज कंटेंट

Highlights देवभूमि दर्शन

Social media policy India: भारत में सोशल मीडिया यूज पालिसी, सरकार हटा सकती है न्यूज कंटेंट

1 min read

Social media policy India: इनफ्लुएंसर की समाचार सामग्री हटा सकेगा केंद्र, आईटी नियमों में बदलाव का मसौदा जारी

Social media policy India: Social media policy in India, centre govt can remove news content of influencers big breaking update: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी नियमों में बड़े बदलाव का मसौदा तैयार किया है, जिसके तहत अब केंद्र सरकार सोशल मीडिया यूजर्स और इनफ्लुएंसर द्वारा पोस्ट किए जाने वाले न्यूज कंटेंट को हटा सकेगी। यानी स्पष्ट है कि अब आम यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए न्यूज कंटेंट को भी केंद्र सरकार की कड़ी निगरानी के दायरे में लाया जाएगा।बताते चलें अभी तक सोशल मीडिया पर इनफ्लुएंसर बने लोग समाचार सामग्री को पत्रकारों की तरह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से प्रसारित कर रहे थे, लेकिन अब उनके कंटेंट पर सरकार की नजरे होंगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school bus fare 2026: उत्तराखण्ड में पहली बार स्कूल बसों का किराया तय

बता दें बीते सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी नियमों में बदलाव का खाका तैयार किया है जिसके लिए 14 अप्रैल तक सुझाव मांगे गए हैं। इन बदलाव का उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उससे जुड़ी कंपनियों पर सरकार के निर्देशन को कानूनी अधिकार देना है। सूचना प्रौद्योगिकी मध्यवर्ती दिशा निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता द्वितीय संशोधन नियम 2026 का उद्देश्य कानून को और स्पष्ट बनाना है। ऐसे में सरकारी निर्देशों को विशेष कर न्यूज़ और करंट अफेयर से जुड़े कंटेंट की बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर मंत्रालय द्वारा जारी आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मंत्रालय के पास सोशल मीडिया पर न्यूज कंटेंट देने वाले इनफ्लुएंसर और यूजर्स की निगरानी करने का अधिकार होगा। मंत्रालय न्यूज कंटेंट हटाने का आदेश भी दे सकेगा ।

Continue Reading

More in Highlights

To Top