Connect with us
Sourav Joshi vlogs news: YouTuber Saurabh Joshi regrets hi-tech house, wife Avantika gets stuck in lift haldwani breaking today
Image : सांकेतिक फोटो ( Sourav Joshi vlogs news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Sourav Joshi vlogs news: हाईटेक घर बनवाकर पछताएं यूट्यूबर सौरभ जोशी लिफ्ट में फंसीं अवंतिका

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Sourav Joshi vlogs news: हाईटेक घर बनवाकर पछताएं यूट्यूबर सौरभ जोशी लिफ्ट में फंसीं अवंतिका

1 min read

Sourav Joshi vlogs news  : करोड़पति ब्लॉगर हाईटेक घर बनाकर पछताया, बिजली गुल रहने से लिफ्ट में फंस जाते हैं घरवाले..

Sourav Joshi vlogs news: YouTuber Saurabh Joshi regrets hi-tech house, wife Avantika gets stuck in lift haldwani breaking today : करोड़पति युटयूबर्स में गिने जाने वाले उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रहने वाले सौरव जोशी ने अपनी मेहनत की बदौलत हाईटेक सुविधाओं से लैस महलों जैसा घर तो बनवा लिया है, मगर अब यही हाईटेक घर बनाकर वह पछताते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसका खुलासा उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है।

यह भी पढ़े :Nainital news today: नैनीताल तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की गई जिंदगी बुला रही थी बेटे को

बता दें उत्तराखंड के फेमस ब्लॉगर सौरव जोशी के यूट्यूब पर 39. 9 मिलियन सब्सक्राइबर है। इतना ही नहीं बल्कि सौरव आज अपनी मेहनत की बदौलत महंगी लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। ब्लॉगिंग की मदद से उन्होंने हाईटेक सुविधाओं से महलों जैसा घर बनवाया है जिसकी कीमत करोड़ों में है। हालांकि करोड़ों का घर बनाने के बाद भी वह अफसोस में है जिसका खुलासा उन्होंने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से किया है।

लिफ्ट मे फंसी सौरव की पत्नी (Sourav Joshi vlogs news) 

लेटेस्ट ब्लॉग में सौरव जोशी ने बताया कि उनके घर में लाइट की दिक्कत है। वहीं पत्नी अवंतिका लिफ्ट में फंस गई जिसे परेशानी झेलनी पड़ी। अवंतिका ने बताया कि लिफ्ट के बटन काम नहीं कर रहे हैं। सौरव की मां बहू को लिफ्ट के अंदर फंसा देख सौरव को डांटती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: मरीजों को बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों का इलाज करेंगे सुबोध उनियाल

एक बार सौरव की चाची तो अब लिफ्ट मे फंसी पत्नी (YouTuber Saurabh Joshi regrets hi-tech house) 

सौरव की मां कहती है कि तुझे कहा था लिफ्ट मत लगाना क्यों लगाई तूने जरूरी था लगाना सीढ़ियों से आते-जाते। सौरव की चाची ने बताया कि वह भी एक बार लिफ्ट में फंस गई थी ,जिन्हें हाथ खींचकर बाहर निकाला गया। अवंतिका लिफ्ट खोलकर बाहर निकली वह डर गई उन्होंने बताया कि आगे से वो लिफ्ट में नहीं जाएंगी।

हाईटेक घर बनाने में बड़ी दिक्कत ( famous youtuber saurav joshi) 

सौरव के घर में एक वॉल बनी है जहां उन्होंने महंगे शोपीस रखे हैं, इन पर भी ब्लॉगर की मां ने मजाक उड़ाया है। उनका कहना है कि यह क्या लगाया है और क्यों लगाया है उनका देखने का मन नहीं है। सौरव ने अपने फैन्स से कहा कि अगर आप कभी घर बनाओ तो सिंपल ही बनाना हाईटेक घर बनाने में बड़ी दिक्कत है।

दादा दादी कमरे की लाइट तक नहीं कर पाते हैं ऑन (Sourav Joshi vlogs latest news) 

सौरव के दादा-दादी कमरे की लाइट ऑन तक नहीं कर पाते है। कमरे में एंट्री करने के लिए उनके पापा को आना पड़ता है, क्योंकि सौरव ने कोड-लॉक लगा रखा है। बता दें सौरव का ये घर मॉर्डन और हाई-टेक है घर में लिफ्ट लगी है। इसके अलावा स्पेशियस ड्राइंग रूम, लग्जूरियस इंटीरियर, मॉड्यूलर किचन, गेमिंग रूम है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top