Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Supreme Court maternity: अब गोद लेने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला”
1 min read
Supreme Court maternity leave verdict: Now full maternity leave will be available even on adoption: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने पर मिलेगा मातृत्व अवकाश….
Supreme Court maternity leave verdict: Now full maternity leave will be available even on adoption: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व अवकाश को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है अब किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिला को मातृत्व अवकाश (maternity leave) का अधिकार मिलेगा। पहले यह सुविधा सिर्फ 3 महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लेने पर ही दी जाती थी। अदालत ने साफ कहा कि जैविक (biological) और दत्तक (adopted) बच्चे में कोई फर्क नहीं किया जा सकता, और मातृत्व अवकाश से वंचित करना असंवैधानिक है।
कोर्ट का मानना है कि गोद लेना भी परिवार बनाने का एक वैध और संवेदनशील तरीका है । बच्चे की उम्र चाहे जो भी हो, उसे नए माहौल में ढलने और देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए दत्तक माताओं को भी वही अधिकार और सुविधाएँ मिलनी चाहिए जो जैविक माताओं को मिलती हैं।
साथ ही, अदालत ने केंद्र सरकार से पितृत्व अवकाश (paternity leave) पर भी कानून बनाने पर विचार करने को कहा है, ताकि बच्चे की परवरिश में पिता की भूमिका को भी प्रोत्साहन मिल सके। इस फैसले को गोद लेने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand gas cylinder: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर लगेगी लगाम अब होगी होम डिलीवरी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
