Connect with us
Taxi ban Nainital news today: taxi vehicles will not entry into nainital taxi booking fare nainital taxi service uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( nainital taxi service)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Taxi ban nainital news today: नैनीताल में टैक्सी बैन आज से शहर में नहीं जाएंगे टैक्सी वाहन

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Taxi ban nainital news today: नैनीताल में टैक्सी बैन आज से शहर में नहीं जाएंगे टैक्सी वाहन

1 min read

nainital taxi service: Nainital news today Nainital taxi service nainital taxi entry nainital taxi booking nainital tourist places नैनीताल में टैक्सी वाहनों की एंट्री पर विवाद गहराया, आज से शहर नहीं जाएंगे व्यावसायिक वाहन

Taxi ban Nainital news today: taxi vehicles will not entry into nainital taxi booking fare nainital taxi service uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में सरोवर नगरी के नाम से मशहूर नैनीताल में टैक्सी वाहनों के प्रवेश को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वर्ष 2017 के बाद पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाए जाने से टैक्सी संचालकों और चालक परिवारों में भारी नाराजगी है। विरोध के स्वर अब खुलकर सामने आने लगे हैं और टैक्सी यूनियनों ने मंगलवार से नैनीताल न जाने का सामूहिक निर्णय ले लिया है।

यह भी  पढ़े :Nainital diesel petrol limit set: नैनीताल बाइक में 200 कार में 500₹ का ही मिलेगा पेट्रोल लिमिट तय

आजीविका पर मंडराया संकट (Taxi Ban Nainital news today)

टैक्सी यूनियनों का कहना है कि इस प्रतिबंध ने हजारों परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा कर दिया है। कुमाऊं क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग पर्यटन सीजन में टैक्सी संचालन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अचानक लागू हुए प्रतिबंध से चालक और वाहन मालिक आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं। व्यावसायिक वाहन संचालकों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए सीधे प्रवेश रोक देना उनके साथ अन्याय जैसा है। उनका कहना है कि शहर में प्रवेश करते ही वाहनों के चालान किए जा रहे हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।

सुविधाओं के अभाव पर भी उठे सवाल (Commercial Vehicle Crisis nainital taxi booking)

टैक्सी यूनियनों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि नैनीताल शहर के बाहर व्यावसायिक वाहनों के लिए कोई समुचित पार्किंग व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इसके अलावा यात्रियों और चालकों के लिए शौचालय, पेयजल, प्रतीक्षालय और रुकने जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। चालकों का कहना है कि पर्यटकों को बीच रास्ते में छोड़ना उनकी पेशेवर छवि को भी प्रभावित कर रहा है। इससे पर्यटक और वाहन चालक दोनों परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR VOTER LIST 2026: उत्तराखण्ड तैयार रखें कागजात 12 दस्तावेजों की सूची जारी

यूनियनों ने लिया सामूहिक फैसला (nainital Taxi Union Protest nainital taxi entry)

महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने इस मुद्दे पर सभी यूनियनों से एकजुट होने की अपील की है। काठगोदाम यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत नेगी ने अपने सदस्यों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल कोई भी वाहन नैनीताल की ओर न जाए। वहीं महासंघ टैक्सी यूनियन जिला नैनीताल के अध्यक्ष भरत भूषण ने भी जिले की सभी यूनियनों को इसी निर्णय का पालन करने को कहा है। यूनियनों का कहना है कि जब तक शासन या न्यायालय की ओर से स्पष्ट और व्यावहारिक आदेश जारी नहीं होते, तब तक यह विरोध जारी रहेगा।

पर्यटन कारोबार पर भी पड़ सकता है असर (Nainital Tourism News Nainital taxi fare)

टैक्सी वाहनों के नैनीताल न जाने के फैसले का असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ सकता है। गर्मियों के सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं और इनमें से अधिकतर टैक्सी सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में यदि विवाद लंबा खिंचता है तो स्थानीय पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय और छोटे कारोबारियों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजरें शासन और प्रशासन की अगली रणनीति पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top