Connect with us
Tehri Garhwal News Hindi: Lightning Strikes Sister-in-Law Duo Working in Field Injured uttarakhand breaking
Image : social media ( Tehri Garhwal News Hindi)

Home / Tehri Garhwal / Tehri Garhwal News Hindi: टिहरी में खेत में काम कर रही ननद-भाभी पर गिरी आकाशीय बिजली

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Tehri Garhwal News Hindi: टिहरी में खेत में काम कर रही ननद-भाभी पर गिरी आकाशीय बिजली

1 min read

Tehri Garhwal News Hindi: खेत में काम कर रही ननद भाभी पर गिरी आकाशीय बिजली, डंडी कंडी के सहारे ले जाया गया अस्पताल

Tehri Garhwal News Hindi: Lightning Strikes Sister-in-Law Duo Working in Field Injured uttarakhand breaking: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है , जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गई। दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में फ्रिज के नीचे फंसी बॉल निकालने गया बच्चा, करंट लगने से मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड के सीमांत गेंवाली गांव निवासी 27 वर्षीय रूपा देवी पत्नी जयवीर व 23 वर्षीय बबीता पुत्री शेर सिंह दोनों ननद भाभी बीते गुरुवार को खेतों में काम कर रही थी। तभी इस दौरान अचानक से मौसम बदला और आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से दोनों महिलाएं बेहोश हो गई।

अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाएं ( tehri garhwal news today)

घटना को घटित होता देख ग्रामीणों द्वारा दोनों को डंडी कंडी के सहारे लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर सीएचसी बालेश्वर पहुंचाया गया। बताते चले रूपा देवी 7 महीने की गर्भवती है, जिसके कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया, वहीं दूसरी घायल महिला बबीता को डीपीएस अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News live: रानीखेत में घर की छत पर गिरी कार चालक की गई जिंदगी

आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों को भी पहुँचा नुकसान ( tehri garhwal news live)

बताया जा रहा है कि गांव के ऊपर भी बिजली गिरी जिसके कारण ग्रामीणों की कई बकरियां झुलस गई। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। बताते चले इन दोनों उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है ,जिसके कारण बारिश तेज हवाएं व आकाशीय बिजली देखने को मिल रही है।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top