UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा
Uttarakhand News live: रानीखेत में घर की छत पर गिरी कार चालक की गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand News live: रानीखेत मे दर्दनाक हादसा घर की छत पर गिरी कार, चालक की गई ज़िंदगी
Uttarakhand News Live: Car Falls on House Roof in Ranikhet almora Driver Dies: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक वेगनआर कार सड़क से 15 से 20 मीटर नीचे एक मकान की छत पर जा गिरी। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें कार चालक की मौके पर ही जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Rudrapur road accident news: रुद्रपुर में सड़क हादसा बाइक से गिरे युवक को वाहन ने कुचला…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के काफलीगैर के मटेला गांव के निवासी 32 वर्षीय भुवन प्रसाद पुत्र गोपाल राम बीते मंगलवार को अल्मोड़ा जिले के सिवाली गांव मे बारात मे आये थे। आज बुधवार की सुबह वो अपनी वेगनआर कार संख्या uk02TA3159 मे सवार होकर वापिस घर जा रहे थे।
कार चालक की गई ज़िंदगी (almora accident news today)
तभी भुवन जैसे ही अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के अंतर्गत देहोली चौबटिया मे पहुँचे तो उनकी कार अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 से 20 मीटर नीचे जाकर स्थानीय निवासी लाल सिंह के घर की छत के ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि कार चालक कार से छिटककर छत पर गिर गया और मौके पर ही कार चालक की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में शिक्षकों को ऑनलाइन मिलेगा अवकाश दफ्तर के चक्कर से राहत
कब्जे मे लिया गया मृतक का शव (Uttarakhand road accident live)
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और वो तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेजा है। बताया जा रहा है हादसे में कार व घर की छत को भी भारी नुकसान हुआ है।
घर के अंदर सो रहे थे लोग तभी छत के ऊपर गिरी कार (Almora car accident news latest)
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर की छत पर कार गिरी वहाँ का दृश्य बेहद खौफनाक था वो तो गनीमत रही की मकान के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसा उस वक़्त घटित हुआ जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। बताया जा रहा है घटना के समय कार चालक कार में अकेला सवार था।
