Connect with us
Tomorrow CM arvind kejriwal again comming in uttarakhand for AAM ADMI PARTY ADVERTISEMENTS

Home / उत्तराखण्ड / शायद फ्री बिजली का दांव पेंच नहीं चला.. केजरीवाल कल फिर नए एलानो के साथ आ रहे हैं उत्तराखंड दौरे पर

उत्तराखण्ड देहरादून

शायद फ्री बिजली का दांव पेंच नहीं चला.. केजरीवाल कल फिर नए एलानो के साथ आ रहे हैं उत्तराखंड दौरे पर

1 min read

Uttarakhand: राजनीति गलियारों में फिर होगी हलचल अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) कल फिर इन नए एलानो के साथ आ रहे हैं उत्तराखंड दौरे पर

चुनावी वर्ष में सियासी गलियारों में माहौल काफी गर्म ही नजर आ रहा है और उतराखण्ड(Uttarakhand) राजनीति में तो आम आदमी पार्टी की एंटरी ने राजनीति माहौल गरमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अरविंद केजरीवाल(Arvind kejriwal) बीते माह 11 जुलाई को उत्तराखंड में आपने एक-दिवसीय दौरे पर आए और फ्री बिजली का दांव पेंच खेल के चले गए। जिसके बाद भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को फ्री बिजली देने की बात कही। अरविंद केजरीवाल ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चार बड़ी बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर पिछ्ले दौरे के दौरान मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक भी लेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। लेकिन इन सबके अलावा ऐसा भी अनुमान है, की शायद अरविंद केजरीवाल का पिछले दौरे के दौरान उतराखण्ड में फ्री बिजली को टारगेट कर प्रचार करना व्यर्थ ही हुआ।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top