Connect with us
UK board Result 2022
सांकेतिक फोटो UK board Result 2022

Home / उत्तराखण्ड / UK Board Result 2022 उत्तराखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का बड़ा अपडेट

उत्तराखण्ड देहरादून

UK Board Result 2022 उत्तराखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का बड़ा अपडेट

1 min read

UK board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों में बड़ा उत्साह जून प्रथम सप्ताह तक आने की उम्मीद 

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं होने के बाद से ही 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं अब बोर्ड के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे। हालांकि अभी ऐसी कोई तारीख तय नहीं की गई है ना ही कोई ऐसी अधिकारिक घोषणा हुई है लेकिन खबर है कि जल्द ही परिणाम घोषित होगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली है। (UK board Result 2022)
यह भी पढ़िए: अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में निकली भर्ती अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन

इसके साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से कहा जा रहा है कि 12वीं का रिजल्ट 10 जून तक या जून के ही पहले सप्ताह में जारी होगा। 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राएं अपना रिजल्ट ubse.uk.gov.in में जाकर देख सकते हैं और जो कोई भी अपडेट होगा वह जल्द ही जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड 12 वीं के परिणाम की घोषणा के साथ, बोर्ड मेरिट सूची और परिणाम के आंकड़े भी जारी करेगा। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 फीसदी दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में 958 कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top