Connect with us
UKPSC result 2026: Pawan Kumar from almora becomes Assistant Commissioner, PCS exam result uttarakhand breaking news today
Image : social media ( UKPSC result 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UKPSC result 2026: अल्मोड़ा के पवन बने सहायक आयुक्त पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की PCS परीक्षा

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

UKPSC result 2026: अल्मोड़ा के पवन बने सहायक आयुक्त पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की PCS परीक्षा

1 min read

UKPSC result 2026: राजमिस्त्री के पोते पवन कुमार ने रचा इतिहास,बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की पीसीएस परीक्षा, बने सहायक आयुक्त राज्य कर

UKPSC result 2026: Pawan Kumar from almora becomes Assistant Commissioner, PCS exam result uttarakhand breaking news today: कहते हैं जिसमें कुछ कर जाने का हुनर हो उसके लिए कठिन परिस्थितियाँ भी मायने नहीं रखती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है पीसीएस परीक्षा में जिसमें नैनीताल जिले के होटल कर्मचारी के बेटे व राजमिस्त्री के पोते पवन कुमार ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इतना ही नही बल्कि पवन सहायक आयुक्त राज्य कर के पद पर चयनित हुए हैं। पवन की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :बधाई: चमोली की अनुष्का बनी ऊखीमठ की बीडीओ ,2021 बैच की PCS अधिकारी…

बता दें मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के मटकन्या गांव के निवासी पवन कुमार ने पीसीएस परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सहायक आयुक्त राज्य कर के पद पर चयनित होकर परिजनों का मान बढ़ाया है। बताते चलें पवन सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं ,जिनके पिता राजेंद्र प्रसाद वर्षों पहले रोजगार की तलाश में नैनीताल आए थे। पवन के पिता राजेंद्र होटल में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। सामान्य परिवार से होने के बावजूद पवन का सपना कुछ बड़ा करने का था ,जिसके चलते उन्होंने विषम परिस्थितियों को मात देते हुए बिना कोचिंग के पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की।

माता पिता व खुद के सपने को पूरा करने लिए पवन ने की मेहनत ( Almora news today)

पवन के दादाजी स्वर्गीय दुर्गा राम नैनीताल में राजमिस्त्री थे। पवन के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी ,लेकिन पवन का लक्ष्य बड़ा था। पवन के साथ उनके पिता राजेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी तारा देवी चाहती थी ,कि उनकी चारों संतानों में से कोई एक अधिकारी बने और परिवार का नाम रोशन करे। तीन भाई एक बहन में दूसरे नंबर के पवन बचपन से मेधावी रहे ,जिन्होंने अपने माता-पिता का सपना साकार किया।

अल्मोड़ा से हुई इंटरमीडिएट की पढाई पूर्ण Pawan kumar nainital news today

पवन की प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से हुई। इसके बाद पवन ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अडोली से 10 वीं व गांव से दूर होने के कारण बुआ के घर पर रहकर जीआईसी बाराकुना अल्मोड़ा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

उच्च शिक्षा के लिए पवन आए थे नैनीताल, रंग लाई मेहनत

उच्च शिक्षा के लिए पवन अपने पिता के साथ नैनीताल आ गए थे, जिन्होंने स्नातक के बाद इग्नू से स्नाकोत्तर किया। इस दौरान छात्र जीवन में वो डीएसबी परिसर की एनसीसी इकाई में सीनियर अंडर ऑफिसर भी रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने यूजीसी जेआरएफ नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। वर्तमान में वह एमबीपीजी कॉलेज में डॉक्टर जया नैथानी के निर्देशन में राजमिस्त्री शास्त्र विषय में पीएचडी कर रहे हैं। पवन ने पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी, जिसकी बदौलत आज उन्हें पीसीएस परीक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways news: दिल्ली से बागेश्वर जा रही रोडवेज बस का निकला पहिया 23 यात्री थे सवार

सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षाओं में कई बार हुए असफल फिर भी नहीं मानी हार

बताते चले इससे पहले पवन ने सात बार सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षाएं दी लेकिन उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। लगातार असफलताओं के बावजूद पवन की हिम्मत नहीं टूटी और वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। पवन ने रोजाना करीब 8 घंटे नियमित रूप से पढाई की। किताबें पढ़ने के साथ-साथ पवन को उपन्यास पढ़ने का भी शौक है। पवन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता समेत समस्त गुरुजनों को दिया है।

गांव के पहले बड़े अधिकारी बने पवन ( almora news today) pawan kumar PCS

पवन अपने गांव में अधिकारी बनने वाले ऐसे पहले युवा बने हैं, जिन्होंने पीसीएस परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं। पवन की सफलता संघर्ष अनुशासन और उनका दृढ़ संकल्प अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी बन गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top