देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देश
Bhukamp earthquake today gujarat: गुजरात कच्छ में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती
1 min read
Bhukamp earthquake today gujarat felt on kutch early morning 26 december breaking news: सुबह-सुबह कांपी धरती: गुजरात के कच्छ में 4.4 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले
Bhukamp earthquake today gujarat felt on kutch early morning 26 december breaking news: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर गुजरात से सामने आ रही है जहां शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सुबह करीब 4:30 बजे आए गुजरात के कच्छ में आए भूकंप के झटकों ने नींद में सो रहे लोगों को जगा दिया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई।
हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। इस भूकंप की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने करते हुए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे 23.65 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.23 डिग्री पूर्वी देशांतर पर बताया है।
यह भी पढ़ें- Fast food news: चाऊमीन पिज्जा खाने से हुआ आंतों में छेद, 16 वर्षीय छात्रा की गई जिंदगी
झटके इतने तेज कि लोग घरों से बाहर भागे Bhukamp earthquake today gujarat
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके इतने स्पष्ट थे कि कई इलाकों में घरों के भीतर रखी वस्तुएं हिलने लगीं। कंपन महसूस होते ही लोग घबराकर खुले स्थानों की ओर निकल आए। कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, हालांकि हालात सामान्य होने में ज्यादा समय नहीं लगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भूकंप से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand CNG PNG Price: उत्तराखण्ड CNG PNG होगी सस्ती, कैबिनेट ने घटाया वैट
भूकंप के संवेदनशील जोन में आता है कच्छ kutch Bhukamp earthquake today gujarat
विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्छ जिला पहले से ही भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां हर साल औसतन 80 से अधिक हल्के और मध्यम तीव्रता के झटके दर्ज किए जाते हैं। इसी वजह से यहां समय-समय पर धरती का कांपना कोई असामान्य घटना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school timing: उत्तराखण्ड स्कूलों में पूरे साल एक ही टाइम टेबल हो सकता है लागू
क्यों बार-बार हिलती है कच्छ की धरती? Kutch Gujarat earthquake today
कच्छ में बार-बार आने वाले भूकंपों के पीछे की वजह अब वैज्ञानिक शोध में सामने आ चुकी है। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) और हिमाचल प्रदेश की महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक नई स्टडी में इस रहस्य से पर्दा उठा है। अध्ययन के अनुसार, गुजरात के इस हिस्से के नीचे कई सक्रिय फॉल्ट लाइन्स और क्रस्टल डिफॉर्मेशन मौजूद हैं, जो आपस में लगातार इंटरैक्ट करते रहते हैं। यही कारण है कि यहां बार-बार भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather cold day: उत्तराखण्ड मौसम का आरेंज अलर्ट जारी रहेगा कोल्ड डे
16 सालों के डेटा से हुआ बड़ा खुलासा bhukamp earthquake news today
शोधकर्ताओं ने 2008 से 2024 के बीच दर्ज 1,300 से अधिक भूकंपीय झटकों का विश्लेषण किया। इस दौरान मिले आंकड़े 56 स्थायी और 20 अस्थायी सीस्मिक स्टेशनों से एकत्र किए गए। अध्ययन में सामने आया कि इस इलाके में हर साल औसतन 81 झटके आते रहे हैं। इस ‘धरती के सिटी स्कैन’ से यह भी पता चला कि कच्छ क्षेत्र गुजरात के अन्य हिस्सों की तुलना में कहीं अधिक क्रस्टल डिफॉर्मेशन दिखाता है। यह डिफॉर्मेशन कच्छ मेनलैंड फॉल्ट, साउथ वागड़ फॉल्ट, अल्लाह बुंद फॉल्ट और गेदी फॉल्ट जैसे प्रमुख सक्रिय फॉल्ट्स से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Chamoli bhukamp earthquake today: चमोली में भूकंप के झटको से डोली धरती
इतिहास में आ चुके हैं विनाशकारी भूकंप Gujarat earthquake bhukamp today
अध्ययन यह भी बताता है कि कच्छ क्षेत्र में अब तक रिक्टर स्केल पर 6 या उससे अधिक तीव्रता वाले कम से कम चार बड़े भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं। 1819 में अल्लाह बुंद क्षेत्र में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। 2001 में कच्छ और गुजरात ने 7.7 तीव्रता के विनाशकारी झटके झेले थे, जिसने भारी तबाही मचाई थी। यह नया अध्ययन 2001 के भूकंप की 25वीं बरसी से ठीक पहले सामने आया है, जिसे लेकर विशेषज्ञ इसे भविष्य की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand bhukamp bhudev App: उत्तराखण्ड में भूकंप आने से पहले अलर्ट देगा भूदेव एप
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
