Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : गांव से बाजार जा रही महिला के ऊपर गिरा भारी-भरकम बोल्डर मौके पर तोड़ा दम
उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग
उत्तराखंड : गांव से बाजार जा रही महिला के ऊपर गिरा भारी-भरकम बोल्डर मौके पर तोड़ा दम
1 min read
Rudraprayag ukhimath Landslide News: रुद्रप्रयाग में 75 वर्षीय महिला के ऊपर भूस्खलन के दौरान गिरा भारी भरकम बोल्डर ,मलबे में दबने से हुई मौत
उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश से जहां भूस्खलन का दौर शुरू हो चुका है, वही इसके चपेट में आने से न जाने कितने लोग जिंदगी से हाथ गंवा बैठे हैं। अभी फिर एक खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां ऊखीमठ के किमणाधार में सड़क पर पैदल चल रही बुजुर्ग महिला के ऊपर अचानक भारी भरकम चट्टान आ गिरी। इस हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक, ऊखीमठ के डुंगर गांव निवासी 75 वर्षीय मुंगली देवी अपने गांव डुंगर से पैदल ऊखीमठ बाजार जा रही थी। महिला जैसे ही किमणाधार में पहुंची तो अचानक महिला के ऊपर भारी भरकम बोल्डर मलबे के साथ आ गए।(Rudraprayag Ukhimath Landslide News)
यह भी पढ़िए:यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस गई खाई की ओर देखें भयावह वीडियो
इसमें बुजुर्ग महिला बुरी तरीके से दब गई। जिसमें महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।इस घटना के बाद से जहां मृतका महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं गांव में भी मातम पसर गया है। बुजुर्ग महिला की मौत की खबर मिलते ही तहसील प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उखीमठ राजीव चौहान के अनुसार मलबा आने से सड़क भी बंद हो चुकी है, जिसको खुलवाया जा रहा है वही प्रशासनिक अधिकारियों ने बरसात के मौसम में ऐसी संवेदनशील जगहों पर आवाजाही से बचने की अपील की है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Pithoragarh Postman news: फिर सुर्खियों में हरियाणा के पोस्टमैन अब महिला कर्मी बोली “लड़की हूं, फंसा दूंगी”
1 min read Uttarakhand Postman news: uttarakhand Postman news haryana postman in uttarakhand dak vibhag post office Dharchula धारचूला में…
Read More
Facebook insta down: Meta के प्लेटफॉर्म हुए क्रैश, फेसबुक-इंस्टाग्राम यूजर्स को झटका
1 min read दुनियाभर में ठप हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम, लाखों यूजर्स परेशान|| Meta Facebook Instagram Outage Down|| Meta Facebook Instagram Outage…
Read More
पिथौरागढ़ की यामिनी पांडे की ऐपन कला ने देश-विदेश में बनाई पहचान, विदेशों तक पहुंच रहे हैं उत्पाद
1 min read पिथौरागढ़ की बेटी यामिनी पांडे बना रही हैं Aipan Art को नई पहचान (Pithoragarh Yamini Pandey Aipan…
Read More
Bageshwar accident today: कपकोट में खाई में गिरी स्कूटी युवक की मौत दोस्त गंभीर
1 min read Bageshwar accident news today: Bageshwar accident news today kapkote scooty accident uttarakhand news live today कपकोट में…
Read More
Haridwar news today: हरिद्वार बच्चा चोरी गैंग का खुलासा 4 माह की मासूम सकुशल बरामद
1 min read Haridwar news today: Haridwar news today haridwar breaking news haridwar police news uttarakhand missing child हरिद्वार से…
Read More
Uttarakhand: Emraan Hashmi की ‘Gunmaster G9’ की शूटिंग पर हरिद्वार में बवाल
1 min read Gunmaster G9 shooting Haridwar: हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ बोर्ड पर भड़के…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
