Connect with us
Uttarakhand: all these facilities like metro will be available at Uttarakhand bus stations, big modernization going on

Home / UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION / उत्तराखंड बस स्टेशनों पर मिलेंगी अब ये सब मेट्रो जैसी सुविधाएं, होने जा रहा बड़ा आधुनिकरण

UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बस स्टेशनों पर मिलेंगी अब ये सब मेट्रो जैसी सुविधाएं, होने जा रहा बड़ा आधुनिकरण

1 min read

Uttarakhand Bus Stations: मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर होगा उत्तराखंड के बस स्टेशनों का आधुनिकीकरण मिलेंगी सुविधाएं

उत्तराखंड के लोगों के लिए रोडवेज परिवहन निगम की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां अब आपको मेट्रो की तरह उत्तराखंड के रोडवेज स्टेशनों पर भी सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध होंगी। बता दें कि परिवहन मंत्री चंदन राम दास के स्टेशनों के निरीक्षण के बाद से उनके सुधार की योजना बनाई जा रही है। आईएसबीटी देहरादून के अलावा राज्य के सभी स्टेशन कई सुविधाओं से वंचित हैं। वही रोडवेज स्टेशन के वर्कशॉपो पर भी पुराने तरीकों तथा तकनीकी से कार्य किया जाता है। उत्तराखंड के सभी स्टेशनों पर अब एसी वेटिंग रूम, शौचालय ,रेस्टोरेंट्स तथा वाईफाई की सुविधाओ के साथ अन्य सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।(Uttarakhand Bus Stations)

एसी वेटिंग रूम की सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी गर्मी के मौसम में यात्रियों को गर्मी में बैठकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए परिवहन मंत्री द्वारा परिवहन सचिव को उत्तराखंड के सभी स्टेशनों तथा वर्कशॉपो का आधुनिकीकरण करने की योजना बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उत्तराखंड के सभी रोडवेज स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए बजट योजना भी तैयार की जा रही है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा तथा रोडवेज स्टेशन पर मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION

To Top