उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग
Sneha Negi Rudraprayag: मां पहाड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बेटी स्नेहा नेगी बनी इसरो वैज्ञानिक
1 min read
Sneha negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग की स्नेहा नेगी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में बनी कंप्यूटर वैज्ञानिक, राज्य को किया गौरवान्वित
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के छपरी गांव सतेराखाल की रहने वाली स्नेहा नेगी ने इसरो (अर्थात भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र) में कंप्यूटर वैज्ञानिक बन पूरे प्रदेश के साथ ही देश को भी गौरवान्वित किया है। स्नेहा की इस उपलब्धि के बाद से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वही उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्नेहा अपनी माता के साथ श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल में रहती हैं उनकी मां मनोरमा नेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। स्नेहा अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मां की सकारात्मक सोच को देती हैं जिन्होंने पिता के निधन के बाद उन्हें हर कदम कदम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।(sneha negi Rudraprayag)
स्नेहा कहती हैं कि बचपन में पिता सुरेंद्र सिंह नेगी का निधन होने के बाद मां ने ही दोनों भाई बहन को एक समान शिक्षा दी और लालन-पालन किया। स्नेहा की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अगर बात करें इस नेहा की शिक्षा की तो स्नेहा ने पांचवी तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर श्रीकोट से इंटरमीडिएट नवोदय विद्यालय संतूधार पौड़ी से उत्तीर्ण की। इसके बाद घुड़दौड़ से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। वर्तमान में स्नेहा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु से एमटेक कर रही हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वर्ष 2021 में इस नेहा ने ऑल इंडिया गेट परीक्षा में भी 80 रैंक हासिल की थी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
