Connect with us
Ankita Bhandari Pithoragarh

Home / उत्तराखण्ड / Ankita Bhandari Pithoragarh: मां पहाड़ में हैं पोस्ट मास्टर बेटी अंकिता भंडारी बन गई सहायक अनुभाग अधिकारी

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

Ankita Bhandari Pithoragarh: मां पहाड़ में हैं पोस्ट मास्टर बेटी अंकिता भंडारी बन गई सहायक अनुभाग अधिकारी

1 min read

Ankita Bhandari Pithoragarh: पिथौरागढ़ की अंकिता भंडारी नए बढ़ाया प्रदेश का मान विदेश मंत्रालय में बनी सहायक अनुभाग अधिकारी(ASO)

उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं इसी कड़ी में फिर एक और खबर पिथौरागढ़ से सामने आ रही है जहां न्याय पंचायत गुरना तोली पाटा की निवासी अंकिता भंडारी कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी(ASO) के पद पर चयनित हुई है। आपको बता दें कि अंकिता की मां लीला भंडारी पोस्ट मास्टर हैं और लीला भंडारी की बड़ी पुत्री भी अर्धसैनिक बल में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनके पिता भूपेंद्र भंडारी का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। मां ने ही बड़े संघर्ष के साथ बेटियों को पढ़ाई लिखाया और आज इस मुकाम तक पहुंचाया।(Ankita Bhandari Pithoragarh)

अंकिता की इस उपलब्धि पर जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से भी अंकिता को ढेरों शुभकामनाएं दी गई और उन्होंने कहा कि अंकिता ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को सार्थक किया है। अगर बात करें सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) की तो यह SSC CGL के तहत आने वाले सर्वोच्च पदों में से एक है। प्रत्येक वर्ष SSC CGL भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म निकलते हैं। वही अगर बात करें इसके लिए शैक्षिक योग्यता की तो किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होती है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top