Connect with us
gold silver price today reduced 15000 Uttarakhand Big breaking news
Image : सांकेतिक फोटो ( gold silver price today)

Home / Highlights / Gold silver price today: सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट, 15 हजार लुढ़का भाव

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Gold silver price today: सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट, 15 हजार लुढ़का भाव

1 min read

gold silver price today  : सोने चांदी के दामों में आई गिरावट, 8000 -15000 लुढ़का भाव..

gold silver price today reduced 15000 Uttarakhand Big breaking news  : देशभर में सोना चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है ,जिसके कारण सोना चांदी के भाव बढ़ रहे हैं। हालांकि इसी बीच लगातार बढ़ रही कीमतों में अब जाकर ब्रेक लगा है। जिसके कारण 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब ₹8000 की गिरावट देखने को मिल रही है जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,78,850 रुपए था जो अब 1,70, 620 रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher golden card उत्तराखंड शिक्षकों को OPD में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

बता दें आसमान छूने वाले सोने की कीमत बीते शुक्रवार को 22 कैरेट के 10 ग्राम में 1,63,950 रुपए थी जो अब 7750 कम हो गई है। यानी इसकी कीमत 1,56,400 रुपए पर आ गई है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमतें भी इस दौरान गिरी हैं जिसके कारण 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत अब 1,27,970 रुपये है, जो बीते दिनों 1,34,140 रुपये थी यानी कि इसमें सीधे-सीधे 6170 रुपये की गिरावट आई है।

चांदी की कीमत भी घटी (Silver price)

सोने की तरह चांदी का भाव भी कम हुआ है। दरअसल 1 किलो चांदी की कीमत 15000 रुपए कम हुई है। बीते दिन चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम के हिसाब से 4,10,000 रुपये पर पहुँच गई थी जो अब 3,95,000 रुपये पर है। इसी क्रम में एक ग्राम चांदी की कीमत ₹15 की गिरावट के साथ 395 है।

इतिहास में पहली बार चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

बताते चले इतिहास में पहली बार बीते गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सिल्वर प्राइस ने तेज रफ्तार पकडी जिसके कारण चांदी चार लाख रुपए प्रति किलो के बाहर निकल गई थी। हालांकि कारोबार के अंत ये 3,99,893 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई और शुक्रवार को जब एमसीएक्स में कारोबार की शुरुआत हुई तो 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव 23,993 टूटकर 3,75,900 रुपये पर रहा। जहां एक ओर चांदी 4,20,048 प्रति किलोग्राम पर थी यहां से एक दिन में इसकी कीमत 44,148 सस्ती हो गई।

सोना चांदी मे गिरावट की वजह

बताया जा रहा है कि एमसीएक्स से लेकर ग्लोबल बाजार में सोना चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के पीछे एक्सपर्ट का मानना है ,कि कीमती धातुओं के तेजी से नई हाई लेवल पर पहुंचने के बाद बाजार में भारी बिक्री देखी गई। निवेशकों की इस मुनाफा वसूली से कीमतों में अचानक से तेज गिरावट देखने को मिली इसके अलावा ग्लोबल टेंशन का माहौल बरकरार रहा।

सोने का ताजा भाव

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, नागपुर, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनत, मैसूर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 17,062 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, इन शहरों में आज 22 और 18 कैरेट सोने का भाव क्रमश: 15,640 और 12,797 रुपये प्रति ग्राम है।

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 17,077 रुपये प्रति ग्राम है। 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से कम होकर अभी क्रमश: 15,655 रुपये और 12,812 रुपये है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top