Connect with us
Uttarakhand BJP state president's command handed over to former MLA Mahendra Bhatt

Home / उत्तराखण्ड / पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

उत्तराखण्ड देहरादून

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

1 min read

Uttarakhand BJP Mahendra Bhatt: बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक रहे महेंद्र भट्ट के नाम पर लगी उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मोहर

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने के लिए लंबे समय से अटकलें लगी थी जिसके चलते शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के के रूप में पूर्व विधायक महेंद्र भट के नाम पर मोहर लगा दी। बता दें कि महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुणा सीना की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है जो कि तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।(Uttarakhand BJP Mahendra Bhatt)

आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट ने मदन कौशिक की जगह ली है। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं और बीजपी संगठन मेंविशेष छवि के साथ अच्छी पकड़ भी रखते हैं। महेंद्र भट्ट चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी हैं। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा है महेंद्र भट्ट जी को शीर्ष नेतृत्व द्वारा BJP उत्तराखंड का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित तौर पर आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को एक नई मजबूती प्राप्त होगी। मैं प्रभु बदरीनाथ जी से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top