Connect with us
Uttarakhand Breaking: BJP tehri MLA kishore upadhyay daughter-in-law najia arrested from Kochi airport

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड ब्रेकिंग: भाजपा के विधायक की बहू कोच्चि एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तार

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड ब्रेकिंग: भाजपा के विधायक की बहू कोच्चि एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तार

1 min read

Tehri MLA Kishore Upadhyay: टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की बहू कोची एयरपोर्ट से गिरफ्तार पति भी रहे हैं चर्चाओं में

टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय को लेकर बड़ी खबर है। बता दें कि उनके भाई की पत्नी को कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की बहू नाजिया पर करोड़ों की सरकारी और गैर सरकारी जमीन प्रॉपर्टी के धोखाधड़ी समेत निजी कंपनियों में कई फर्जीवाड़े का आरोप है। उनके खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन तब से वह फरार चल रही थी। नाजिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था और नोटिस को एयरपोर्ट में चस्पा किया गया था। कोच्चि पुलिस ने बुधवार रात एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। देहरादून पुलिस कोच्चि के लिए रवाना हो गई है।(Tehri MLA kishore Upadhyay)
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी एचआर बहुगुणा ने खुद को मारी गोली, क्षेत्र में सनसनी का माहौल

जानकारी मिली है कि नाजिया कोच्चि एयरपोर्ट से देर रात देश से फरार होने की फिराक में थी। जानकारी के लिए आपको बता दे कि नाजिया युसूफ किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय की पत्नी है। सचिन उपाध्याय भी विवादों में रहे हैं उनके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top