UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand: उधम सिंह नगर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया होगी पूरी तरह ऑनलाइन
1 min read
Birth certificate online: अब घर बैठे बनेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, नगर निगम के नहीं लगाने होंगे चक्कर
Uttarakhand breaking: Good News for Udham Singh Nagar Residents: Apply for Birth and Death Certificates Online: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है ,कि अब उन्हें जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इतना ही नहीं बल्कि नगर निगम जन्म और मृत्यु पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लागू होने के बाद लोग घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: देहरादून में इंस्टाग्राम रील से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का मामला
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभी आवेदन जमा करने दस्तावेजों के सत्यापन और प्रमाण पत्र लेने के लिए कई बार नगर निगम आना पड़ता है। इससे उन पर समय के साथ – साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। इस बीच नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद उनकी यह परेशानी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। बताते चलें वर्तमान में नगर निगम में हर रोज 40- 50 प्रमाणपत्र ऑफलाइन बनते हैं। लेकिन ऑनलाइन सेवा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में है। पोर्टल में आवेदक जन्म एवं मृत्यु से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज कर दस्तावेज अपलोड करेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Marriage: हरिद्वार में शादी के बाद खुला दूल्हे का सच, दुल्हन ने छोड़ा ससुराल
घर बैठे बन सकेंगे प्रमाण पत्र ( udham singh nagar news)
ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से नगर निगम में भीड़ कम होगी और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी तथा समयबद्ध बनेगी। इससे नागरिकों को बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के सरकारी सेवा का लाभ मिल सकेगा। आने वाले समय में अन्य नागरिक सुविधाओं को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन कर शुरू किया जाएगा जिसका लाभ लोग घर बैठे ले सकेंगे।
