UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand Marriage: हरिद्वार में शादी के बाद खुला दूल्हे का सच, दुल्हन ने छोड़ा ससुराल
1 min read
Uttarakhand Marriage Fraud News हरिद्वार में शादी के बाद सामने आया दूल्हे का सच, दिव्यांगता छिपाने का आरोप, दुल्हन लौटी मायके
|Haridwar Marriage Fraud Case| Haridwar News Today| Uttarakhand News| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से शादी में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की शादी के दौरान उसकी दृष्टिबाधित होने की बात छिपाने का आरोप लगा है। शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन ससुराल छोड़कर मायके लौट गई और पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। अब युवक ने शादी कराने वाले बिचौलिये से खर्च की गई रकम वापस दिलाने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में VBG Ram G योजना लागू, मजदूरों को मिलेगा ज्यादा भुगतान
बिचौलिये ने शादी कराने का दिया था भरोसा (Marriage Fraud Case)
रामपुर गांव निवासी एक दृष्टिबाधित युवक के संपर्क में गांव का ही एक व्यक्ति आया। उसने युवक से शादी कराने का वादा किया और इसके लिए काफी खर्च होने की बात कही। युवक उसकी बातों में आ गया और शादी के लिए सहमति दे दी। आरोप है कि बिचौलिये ने शादी के नाम पर युवक से हजारों रुपये ले लिए।
दिव्यांगता की जानकारी छिपाने का आरोप
इसके बाद बहादराबाद क्षेत्र की एक युवती से युवक का निकाह कराया गया। आरोप है कि शादी के दौरान युवक के दृष्टिबाधित होने की जानकारी युवती और उसके परिवार को नहीं दी गई। शादी के बाद जब दुल्हन को इस बात का पता चला तो वह नाराज हो गई। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह मायके लौट गई।
दुल्हन ने साथ रहने से किया इनकार (Marriage Dispute News)
युवक जब अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके पहुंचा तो उसने ससुराल लौटने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पति से अलग होने की बात भी कही। युवक और उसके परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन पक्ष अपने फैसले पर कायम रहा।
तलाक की तैयारी की सूचना मिलने पर बढ़ा विवाद (Haridwar Family Dispute)
बाद में युवक को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने बिचौलिये पर पूरी सच्चाई छिपाकर शादी कराने का आरोप लगाया। युवक ने शादी में खर्च हुई रकम और बिचौलिये को दिए गए पैसे वापस दिलाने की मांग की, लेकिन बिचौलिये ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में वीपी सिमल्टी बने माध्यमिक और केएस रावत प्रारंभिक शिक्षा निदेशक…
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (Haridwar Police Investigation)
इसके बाद युवक गंगनहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत कर शादी में खर्च हुई रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
