Connect with us
Uttarakhand breaking news: Nainital traffic news today no helmet no petrol rules applied

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: नैनीताल में हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने लागू किया नया नियम

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand news: नैनीताल में हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने लागू किया नया नियम

1 min read

Nainital Traffic News Today| No Helmet No Petrol Rule| Uttarakhand News|
नैनीताल में लागू हुआ ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

|Nainital Traffic News Today| No Helmet No Petrol Rule| Uttarakhand News| उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: उत्तरकाशी के अंबेडकर छात्रावास में दो महीने से खराब भोजन खा रहे छात्र

डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ नियम (No Helmet No Petrol Nainital)

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे ने जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी किया। इसके बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आने वाले बाइक और स्कूटी चालकों को पेट्रोल न देने के नियम का पालन शुरू कर दिया गया है।

पेट्रोल पंपों पर लगाए गए जागरूकता बोर्ड (Road Safety Campaign Uttarakhand)

नियम की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ के बोर्ड लगाए गए हैं। पेट्रोल पंप संचालकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन इस व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Breaking news: हरिद्वार में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जिले के एंट्री प्वाइंट पर भी लगाए गए सूचना बोर्ड (Nainital Traffic Rules)

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर टैक्सी और बाइक रेंटल से जुड़े नियमों की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य पर्यटकों और वाहन चालकों को पहले से नियमों की जानकारी देना है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

हेलमेट न पहनने से बढ़ रहे हैं हादसे (Helmet Safety Awareness)

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे ने बताया कि हाल के समय में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मौत और गंभीर रूप से घायल होने के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि अधिकांश मामलों में वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इसी को देखते हुए सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह नियम लागू किया गया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त (Uttarakhand Road Safety)

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हेलमेट पहनने जैसी आदतें कई कीमती जानें बचा सकती हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top