UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand breaking news: रुद्रपुर में चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप….
1 min read
Uttarakhand breaking news Rudrapur Police Register Case Minor Girl Alleges Sexual Assault by Neighbouring: घर में घुसकर चाकू की नोक पर नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी किशोर ने दिया घटना को अंजाम
Uttarakhand breaking news Rudrapur Police Register Case Minor Girl Alleges Sexual Assault by Neighbouring: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जो बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल रुद्रपुर में एक नाबालिक किशोरी के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले किशोर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand:मसूरी में हरियाणा के पर्यटक ने दंपति पर प्लास्टिक क्रेट से किया जानलेवा हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस प्रशासन के पास तहरीर दी। तहरीर में महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर अक्सर उसकी नाबालिक बेटी को परेशान करता था। बीते दिन दोपहर में परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था तभी इस दौरान किशोर उनके घर में घुसा। किशोर ने पहले किशोरी को चाकू दिखाया और फिर उसे डरा धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: कोटद्वार-लैंसडाउन मार्ग पर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 20 वर्षीय युवती की मौत
आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( udham singh nagar news today)
पीड़िता ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपी के हाथ में चाकू था जिसे देखकर वो डर गई। किशोर पर आरोप लगा है कि उसने किसी को भी इस बात को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता की माँ जब घर पहुँची तो किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसे सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
