Connect with us
Uttarakhand breaking news: Pauri Garhwal Priyanshi Rawat Dies in Kotdwar Scooty Accident Lansdowne road:
Image : social media ( Pauri Garhwal Breaking News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand: कोटद्वार-लैंसडाउन मार्ग पर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 20 वर्षीय युवती की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand: कोटद्वार-लैंसडाउन मार्ग पर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 20 वर्षीय युवती की मौत

1 min read

Uttarakhand breaking news: Pauri Garhwal Priyanshi Rawat Dies in Kotdwar Scooty Accident Lansdowne road: कोटद्वार लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी खाई में गिरी, एक युवती की गई ज़िंदगी, परिजनों में कोहराम

Uttarakhand breaking news: Pauri Garhwal Priyanshi Rawat Dies in Kotdwar Scooty Accident Lansdowne road  : उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर कोटद्वार दुगड्डा लैंसडाउन मार्ग पर एक स्कूटी खाई में समा गई। स्कूटी के खाई में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर 3 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार की निवासी 20 वर्षीय प्रियांशी रावत पुत्री भूपेंद्र सिंह व 20 वर्षीय निधिता स्कूटी में सवार होकर बीते रविवार को लैंसडाउन घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान जैसे ही उनकी स्कूटी कोटद्वार दुगड्डा लैंसडाउन मार्ग पर चूनाधार मोड़ के पास पहुँची, तो चूनाधारा में अचानक एक वाहन का दरवाजा खुलने के कारण स्कूटी सवार युवती घबरा गई। युवती को घबराहट के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़े :Dehradun: देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग शिकायत पर तीन छात्रों पर बड़ी कार्रवाई

हादसे में प्रियांशी ने तोड़ा दम ( kotdwar news today) pauri Garhwal news today) scooty accident news

हादसे को घटित होता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों युवतियों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अंदरुनी चोट का अंदेशा जताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया ,जहां पर उपचार के दौरान प्रियांशी रावत ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घायल युवती निधिता का उपचार जारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top