UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand:मसूरी में हरियाणा के पर्यटक ने दंपति पर प्लास्टिक क्रेट से किया जानलेवा हमला
1 min read
Mussoorie breaking news today : मसूरी में हरियाणा के पर्यटक ने दंपति पर किया जानलेवा हमला, प्लास्टिक क्रेट से किया वार, महिला का फोड़ा सिर
Uttarakhand breaking News Today: Haryana Tourist Attacks Mussoorie local Couple with Plastic Crate: उत्तराखंड में पर्यटन के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व लगातार प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। ऐसी ही कुछ हैरान कर देने वाली खबर राजधानी देहरादून के मसूरी से सामने आ रही है, जहां पर एक पर्यटक द्वारा स्थानीय महिला और उसके पति पर प्लास्टिक की क्रेट से हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ,जिसके बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे तोता घाटी में चलती कार पर गिरा भारी बोल्डर
प्राप्त जानकारी के देहरादून के मसूरी में बीते सोमवार की देर रात हरियाणा से आए एक पर्यटक की स्थानीय दंपति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पर्यटक ने सामने की दुकान से क्रेट उठाकर दम्पति पर हमला कर दिया। क्रेट का जोरदार वार इतना घातक था कि महिला बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। जबकि उसके पति पर भी कई बार वार किए गए। घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया जिन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़े :Momo girl: जयपुर में पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, मोमोज बेचने वाली युवती को खौलते पानी से झुलसाया
हरियाणा के युवक ने फिर कर दिया कांड ( dehradun news today)
मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है आरोपी हरियाणा का सिकंदरपुर बड़ा गांव मानेसर गुरुग्राम सेक्टर 86 निवासी 36 वर्षीय नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। जानकारी में पता चला है कि आरोपी युवक घटना के दौरान शराब के नशे में था।
