Connect with us
Uttarakhand Satpuli Suicide Case news: Pankaj Kumar Hanging from Bridge, Police Assault Viral Video
Image : social media ( Uttarakhand Suicide Case News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Satpuli suicide case Pankaj Kumar: सतपुली पंकज कुमार की संदिग्ध मौत, पुलिस पर आरोप

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Satpuli suicide case Pankaj Kumar: सतपुली पंकज कुमार की संदिग्ध मौत, पुलिस पर आरोप

1 min read

Uttarakhand Suicide Case News: सतपुली के पास पुल से लटककर युवक ने दी जान, मौत से पहले वीडियो में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप(Satpuli Suicide Case Pankaj Kumar) Uttarakhand news 

Uttarakhand Satpuli Suicide Case news: Pankaj Kumar Hanging from Bridge, Police Assault Viral Video Satpuli Suicide Case: Pankaj Kumar Dies by Hanging from Bridge, Alleges Police Assault in Viral Video : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेतपुर-भिताड़ा पुल के पास एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़े :Haridwar Ganga Ghat Viral Video: हरिद्वार गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर हंगामा…

(Satpuli Suicide Case) Uttarakhand news today) 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव पुल से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान पंकज कुमार (20), पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद्र, निवासी ग्राम रेतपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

(Satpuli Pankaj Kumar Viral Video Allegations) Uttarakhand suicide news 

घटना के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंकज कुमार सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह दावा कर रहा है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।

यह भी पढ़े :bride died before wedding: शादी से एक दिन पहले चली गई दुल्हन मचा हड़कंप

(Satpuli News Today) Uttarakhand crime news 

वहीं पुलिस का इस मामले में अलग पक्ष सामने आया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पंकज की बाइक एक व्यक्ति से टकरा गई थी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में था, इसलिए उसकी बाइक को सीज कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया था। पुलिस यह भी दावा कर रही है कि पंकज को चोट बाइक से गिरने के कारण आई थी, न कि किसी मारपीट से।

(Satpuli Pankaj Kumar Investigation Ongoing) Uttarakhand pauri Garhwal news 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top