उत्तराखण्ड ऋषिकेश
Uttarakhand News: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे तोता घाटी में चलती कार पर गिरा भारी बोल्डर
1 min read
Rishikesh Badrinath Highway Tota Ghati Accident | Rockfall | Uttarakhand News Today|
तोता घाटी में बड़ा हादसा टला, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा विशाल बोल्डर, चार युवक बाल-बाल बचे
Rishikesh Badrinath Highway Tota Ghati Accident | Rockfall | Uttarakhand News Today|
उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चमोली जिले के संवेदनशील तोता घाटी क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर टूटकर सीधे चलती कार पर आ गिरा। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि वाहन में सवार चारों युवक सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें : Nainital News Today: नैनीताल के भुजियाघाट में पुलिसकर्मियों पर हमला वर्दी फाड़ी मुकदमा दर्ज
बद्रीनाथ धाम जा रहे थे चारों दोस्त(Badrinath Yatra | Char Dham Yatra)
मिली जानकारी के अनुसार कार में चार दोस्त सवार थे, जो बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोता घाटी से गुजर रही थी, तभी ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी-भरकम बोल्डर टूटकर सीधे वाहन के अगले हिस्से पर आ गिरा। पत्थर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों में मची अफरा-तफरी( Total Ghati Rockfall Incident | Highway Accident)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना बेहद भयावह थी। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में बैठे चारों युवकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें : Passport fee hike 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनाना होगा महंगा केंद्र सरकार ने जारी की नई दरें
बारिश के मौसम में बरतें विशेष सावधानी(Landslide Alert | Mountain Road Safety)
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चारधाम यात्रा और अन्य यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर बेहद सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में पहाड़ियों से पत्थर और बोल्डर गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में विशेष रूप से लैंडस्लाइड और ओवरहेड जोन में वाहन रोकने से बचना चाहिए तथा यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
