Connect with us
uttarakhand-breaking-newsalmora-car-accident-in-almora-news-of-death-of-three-people-rescue-continues

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: गहरी खाई में गिरी बारात की कार, चार लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: गहरी खाई में गिरी बारात की कार, चार लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

1 min read

Almora marriage car accident: अल्मोड़ा में हुआ दर्दनाक कार हादसा कार में सवार 6 लोगों में से चार की मौके पर हुई मौत दो गंभीर रूप से घायल

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। अभी अभी राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक ऐसे ही दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां बारात की एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में 6 लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर सामने आ रही है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।(Almora marriage car accident)

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से आ रही बारात की एक कार शनिवार को जैसे ही भैसियाछाना ब्लाक के काफलीगैर मोटर मार्ग पर जमरानी बैंड में बखरियां टाना के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। जिससे दुर्घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top