Connect with us
alt="satpal maharaj wife become corona positive"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पोजिटिव

उत्तराखण्ड SATPAL MAHARAJ

उत्तराखण्ड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पोजिटिव

1 min read

बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal maharaj) की पत्नी अमृता पाई गई ‌कोरोना पोजिटिव, शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे सतपाल महाराज..

कोरोना को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से आ रही है जहां राज्य के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal maharaj) की पत्नी अमृता रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बीते शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। जिससे आम जनता के बाद अब उत्तराखण्ड सरकार पर भी कोरोना संकट गहराने लगा है। कैबिनेट मंत्री की पत्नी के कोरोना संक्रमित होने का पता चलते ही जहां उच्चाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित पूरी उत्तराखण्ड सरकार सकते में आ गई है। आशंकाओं के इस दौर में अब सबकी निगाहें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर टिकी हुई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही अमृता की कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आई है। एहतियात के तौर पर प्रशासन अब अमृता के सम्पर्क में आए 41 लोगों को क्वारंटीन कर रहा है जिसमें सतपाल महाराज (Satpal maharaj) भी शामिल हैं। अमृता के अलावा राज्य में आज 32 अन्य लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़े 749 पर पहुंच गए हैं।


यह भी पढ़ें- देश में 8 जून से इन क्षेत्रों में मिलेगी विशेष रियायत जानिए अनलाॅक-1 की 10 बड़ी बातें

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand coronavirus update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 45
बागेश्वर 16
चम्पावत 08
पिथौरागढ़ 21
चमोली 11
रूद्रप्रयाग 05
उत्तरकाशी 14
टिहरी गढ़वाल 04 74
पौड़ी गढ़वाल 28
नैनीताल 05 227
उधमसिंह नगर 62
हरिद्वार 03 51
देहरादून 13 166
प्राइवेट लैब 08 21
कुल 33 749




यह भी पढ़ें- लाॅकडाउन बढ़ा 30 जून तक लगभग सभी गतिविधियाँ होंगी संचालित जानिए नए निर्देश

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top