Connect with us
Uttarakhand car accident: marriage accident groom amit tehri garhwal car roadways bus accident moradabad Highway up roadways accident today
Image : social media ( Uttarakhand car accident)

Home / Tehri Garhwal / Uttarakhand car Accident: टिहरी गांव जा रहे दूल्हे की कार रोडवेज से टकराईं बहन की मौत दुल्हन घायल

Tehri Garhwal UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Uttarakhand car Accident: टिहरी गांव जा रहे दूल्हे की कार रोडवेज से टकराईं बहन की मौत दुल्हन घायल

1 min read

Uttarakhand car accident: Uttarakhand marriage accident roadways bus accident today uttarakhand car accident today शादी के अगले दिन मातम में बदली खुशियां, कुलदेवी के दर्शन को जा रहे परिवार की कार रोडवेज बस से भिड़ी, किशोरी की मौत

Uttarakhand car accident: marriage accident groom amit tehri garhwal car roadways bus accident moradabad Highway up roadways accident today: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से संभल स्थित कुलदेवी मंदिर जा रहे एक परिवार की खुशियां मुरादाबाद में हुए एक भीषण हादसे से बेटे की शादी के दूसरे दिन ही मातम में तब्दील हो गईं। दरअसल मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर कुंदरकी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग घायल हो गए। मृतका किशोरी दूल्हे की तहेरी बहन बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी और लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: बदल ग‌ए बाल्य देखभाल अवकाश के नियम एकल अभिभावकों को भी मिलेगी CCL

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुसैनपुर छिरावली गांव के पास हुई। कार में सवार परिवार उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से संभल जिले के कादराबाद स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में कुलदेवी के दर्शन और जात लगाने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही नरौरा डिपो की रोडवेज बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

शादी के अगले दिन निकला था परिवार (tehri garhwal Road Accident)

जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल निवासी अमित मंगलवार को ही शादी के बंधन में बंधा था। शादी के अगले दिन वह अपनी नवविवाहित पत्नी नेहा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुलदेवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। परिवार रात में ही उत्तराखंड से निकला था और सुबह मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर यह हादसा हो गया। हादसे में अमित की तहेरी बहन पायल की मौके पर गंभीर हालत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पायल बदायूं जिले के ग्राम कुर्सरा की रहने वाली थी और शादी समारोह में शामिल होने टिहरी गई हुई थी।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा (moradabad Highway accident today)

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक की कोशिश के दौरान हुआ। बताया गया कि कार चालक आगे चल रहे वाहन को पार करने का प्रयास कर रहा था, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दूल्हा-दुल्हन समेत सात घायल (up roadways bus accident Family Tragedy)

हादसे में कार चला रहे अमित, उसकी पत्नी नेहा, पिता रामविलास, स्वाति, रेखा और दो मासूम बच्चे आरुष और रित्विक घायल हो गए। सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी परिसर में पूरे दिन चीख-पुकार और गम का माहौल बना रहा। शादी की खुशियों के बीच अचानक आई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

एयरबैग खुला, लेकिन नहीं बच सकी जान (uttar pradesh roadways accident Car Safety)

पुलिस जांच में एक और अहम तथ्य सामने आया है। कार के चालक साइड का एयरबैग तो खुल गया, लेकिन पैसेंजर साइड का एयरबैग नहीं खुला। पायल आगे की सीट पर बैठी थी। पुलिस का कहना है कि उसने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त कार की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात को सामान्य कराया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand tourist news: हरिद्वार में शराब पीकर हरियाणा के यात्रियों का हंगामा, महिलाओं से अभद्रता

नाश्ते के लिए ढाबा देख रहा था चालक (uttarakhand car accident today uttarakhand Road Safety)

घायल चालक अमित ने पुलिस को बताया कि परिवार सुबह होने पर नाश्ते के लिए ढाबा तलाश रहा था। वह चलती कार से सड़क किनारे ढाबा देख रहा था, तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (uttarakhand marriage accident Wedding Tragedy)

जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग इस हादसे के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। शादी के अगले ही दिन एक किशोरी की मौत और कई परिजनों के घायल होने से गांव और रिश्तेदारों में शोक का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top