UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand news: चमोली के बीएसएफ जवान दौलत सिंह नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव
1 min read
Chamoli Breaking News : BSF के जवान दौलत सिंह नेगी की गई जिंदगी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई, परिजनों मे मचा कोहराम…
Chamoli Breaking News: Daulat Singh Negi BSF Soldier body Reached : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर बीएसएफ के जवान दौलत सिंह नेगी की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से दौलत सिंह के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है। दौलत सिंह के पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: सड़क हादसे में बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के गैरसैण के सिलंगा गांव के निवासी दौलत सिंह नेगी ( गुड्डू) बीएसएफ के पद पर तैनात थे। दरअसल दौलत सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका उपचार दिल्ली के मैक्स अस्पताल द्वारका में चल रहा था। वहीं बीते सोमवार की रात उपचार के दौरान दौलत सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दौलत सिंह के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। दौलत सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास मेहलचौरी पहुँचा। जहाँ पर आज मंगलवार को उन्हे उनके पैतृक घाट ( मैगड) मच्छबगड़ में पूरे राजकीय सम्मान गॉड ऑफ़ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इसके साथ ही दौलत सिंह नेगी के बेटे ने भी नम आंखों से पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें भर आई।
