Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun School Holiday close Due to Heavy Rain IMD alert
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun School Holiday)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand School Holiday: उत्तराखण्ड 2 जिलों में 18 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand School Holiday: उत्तराखण्ड 2 जिलों में 18 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

1 min read

|champawat Dehradun school Holiday due to heavy rain|| भारी बारिश का अलर्ट: देहरादून और चम्पावत में कल स्कूल रहेंगे बंद

|Champawat. Dehradun School Holiday Due to Heavy Rain alert| उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र 18 जुलाई को देहरादून और चम्पावत जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ की आरती धरियाल ने रोमानिया में लहराया तिरंगा, गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ताज़ा मौसम चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून और बागेश्वर के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अत्यंत तेज बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसी भी संभावित हादसे से बचाव के लिए यह निर्णय लिया है।

कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय बंद (School Holiday)

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 18 जुलाई को देहरादून और चम्पावत जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand School Holiday: उत्तराखण्ड 2 जिलों में 18 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

यह भी पढ़े :Uttarakhand: जसपुर में RTE एडमिशन मामला सरकारी शिक्षक पर फर्जी आय प्रमाण पत्र का आरोप

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील (Weather Update)

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Uttarakhand news: Dehradun School Holiday close Due to Heavy Rain IMD alert

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top