Connect with us
Uttarakhand Chamoli breaking news: tharali Pregnant Woman sarita devi Dies After 6-Hour Delay in Referral
Image : सांकेतिक फोटो ( Chamoli Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: चमोली के थराली में 6 घंटे अस्पताल में इंतजार के बाद एंबुलेंस में प्रसूता ने तोड़ा दम

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand news: चमोली के थराली में 6 घंटे अस्पताल में इंतजार के बाद एंबुलेंस में प्रसूता ने तोड़ा दम

1 min read

Uttarakhand Chamoli breaking news: tharali Pregnant Woman sarita devi Dies After 6-Hour Delay in Referral : पहाड़ में गर्भवती महिला की मौत, प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, 6 घण्टे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में तोड़ा दम

Uttarakhand Chamoli breaking news: tharali Pregnant Woman sarita devi Dies After 6-Hour Delay in Referral पहाड़ में आज भी अस्पताल दूर हैं और मौत करीब जिसके चलते इलाज से पहले ही कई जिंदगियां दम तोड़ रही हैं ,जी हां पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक और गर्भवती महिला की जान ले ली है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर चमोली जिले से सामने आ रही है,जहां पर प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Breaking news: मुरादाबाद में प्रेमी से मिलने में बन रहा था मासूम बेटा बाधा, मां ने उतारा मौत के घाट

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के थराली कुराड़ गांव आफर तोक की निवासी 32 वर्षीय सरिता देवी को बीते सोमवार को प्रसव पीड़ा उठी। जिसके बाद महिला को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया , जहां पर डॉक्टरों ने महिला के परिजनों को भरोसा दिया कि करीब 6 घंटे तक उसका सामान्य प्रसव हो जाएगा। 6 घंटे तक महिला दर्द से तड़पती रही तथा भरोसा देकर महिला को अस्पताल में ही भर्ती रखा गया। लेकिन 6 घंटे बीत जाने के बाद भी गर्भवती महिला का प्रसव नहीं हुआ जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

दो बच्चों के सिर से उठा माँ का साया ( chamoli news today)

तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को कर्णप्रयाग रेफर किया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं दो छोटे बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां का साया उठ गया है। बताया जा रहा है महिला का ये तीसरा प्रसव होना था लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

डॉक्टर पर लगे लापरवाही के आरोप

मृतका सरिता देवी के भाई पप्पू सोलियाल ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर सरिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया था। यहां सुबह 8 बजे तक गर्भवती महिला बिलकुल स्वस्थ थी। लेकिन डाक्टर की नाइट ड्यूटी होने के कारण डाक्टर ने 3 घंटे की देरी से गर्भवती महिला का चेकअप 11 बजे किया और गायनोलाजिस्ट नहीं होने पर लगभग 3 बजे महिला को रेफर किया गया।

यह भी पढ़े :Nainital News Today: नैनीताल के भुजियाघाट में पुलिसकर्मियों पर हमला वर्दी फाड़ी मुकदमा दर्ज

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते गई गर्भवती महिला की जिंदगी (chamoli breaking news today)

डाक्टरों व नर्स की लापरवाही के चलते नारायणबगड़ के पास महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए बताया कि एम्बुलेंस में आक्सीजन सिलेंडर और पंखा भी मौजूद नहीं था। सरिता की मौत का जिम्मेदार उन्होंने डॉक्टरों को बताया है। परिजनों ने इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top