UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Kashipur bike Accident today: काशीपुर ट्रक से बाइक सवार की गई जिंदगी, लोगों ने ट्रक में लगाई आग
1 min read
kashipur bike Accident today jaypal Singh died truck udham Singh Nagar road uttarakhand latest news: आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को किया आग के हवाले, पुलिस ने बमुश्किल संभाली भीड़….
kashipur bike Accident today jaypal Singh died truck udham Singh Nagar road uttarakhand latest news: उत्तराखण्ड में भयावह सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भीषण सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद आज राज्य के उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां काशीपुर में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया गया है कि तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक गांव के पास की है। बताया गया है कि गांव निवासी जयपाल सिंह (करीब 60 वर्ष) सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे 12 टायरा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयपाल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान होते ही माहौल गमगीन हो गया, लेकिन कुछ ही देर में शोक आक्रोश में बदल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी गुस्से में लोगों ने ट्रक संख्या यूपी21 सीटी 6334 में आग लगा दी। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति बिगड़ती देख कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और काशीपुर कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हालात पर काबू पाया और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जयपाल सिंह दूध के कारोबार से जुड़े थे और रोज की तरह सुबह अपने काम से निकले थे। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों की रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Haldwani News hindi today: हल्द्वानी SDM कोर्ट में धरने पर बैठे विधायक सुमित हृदयेश
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
