Connect with us
Uttarakhand Char Dham Yatra wil begin from tomorrow High Court allowed

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में कल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, नियम और शर्तें जरूर पढ़ लीजिए

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में कल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, नियम और शर्तें जरूर पढ़ लीजिए

1 min read

बड़ी खबर: कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा (Uttarakhand Char Dham Yatra), राज्य सरकार ने जारी की एस‌ओपी, सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुलेंगे शनिवार को..

राज्य के चारों धामों के दर्शन को बेताब देश-प्रदेश के श्रृद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने आगामी 18 सितंबर यानी शनिवार से चारधाम यात्रा (Uttarakhand Char Dham Yatra) को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार द्वारा यह मंजूरी बीते रोज हाईकोर्ट द्वारा जारी उस आदेश के बाद दी है जिसके तहत चारधाम यात्रा पर लगी रोक को हटा दिया गया था। इतना ही नहीं चारधाम यात्रा के साथ ही सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट भी शनिवार 18 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यहां यह शर्त भी रखी गई है कि एक दिन में एक हजार यात्री ही धाम के दर्शन कर सकेंगे। इसी तरह चारों धामों में भी यात्रियों के लिए सीमित रखी गई है। जिसकी एस‌ओपी भी राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। जिसके तहत उन सभी लोगों को कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा जिन्होंने 15 दिन पूर्व कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगाई हों। इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना भी अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पर आए जर्मन पर्यटक अपनी यात्रा भूल, रम गए पहाड़ो में

यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top