उत्तराखण्ड हल्द्वानी
Uttarakhand nikay chunav: हल्द्वानी में पूर्व मिसेज उत्तराखंड आभा गोस्वामी भी ठोकेंगी ताल
1 min read
Abha Goswami Mrs. Uttarakhand : पूर्व मिसेज उत्तराखंड आभा गोस्वामी लड़ेंगी निकाय चुनाव…..
Abha Goswami Mrs. Uttarakhand: उत्तराखंड में निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों सोरों से चल रही है। इतना ही नहीं बल्कि विभिन्न कैटेगरी के हिसाब से दावेदारों को सीटों का आवंटन भी किया जा चुका है। निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही तैयारियां भी तेज हो गई है। इसी बीच नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहाँ पर पूर्व मिसेज उत्तराखंड रह चुकी आभा गोस्वामी ने महापौर के पद पर दावेदारी पेश की है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चामी गांव के गौरव ने लंदन में लहराया जीत का परचम, निकाय चुनाव जीत बने काउंसलर
Abha Goswami Haldwani mayor candidate बता दें उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है जिसमें विभिन्न जिलों से कई दावेदार निकाय चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी बीच बीते बुधवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से भाजपा की सदस्य और पूर्व मैसेज उत्तराखंड रह चुकी आभा गोस्वामी ने महापौर के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। जिसके लिए हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें आभा ने बताया कि वह 2014 से लेकर 2022 तक ग्रामीण विकास विभाग में सरकारी सेवा दे चुकी है जबकि वर्तमान में वह पहल नाम की संस्था की अध्यक्ष हैं। उनकी संस्था द्वारा लावारिस पशुओं के अधिकारों कल्याण और पुनर्वास के लिए काम किया जा रहा है। आभा ने बताया कि वह पहले सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि वर्ष 2022 में वह मिसेज उत्तराखंड बनी थी इसके बाद वर्ष 2023 मे वह श्रीलंका के कोलंबो शहर में मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करती हुई भी नजर आई है।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा के रानीखेत की बबीता परिहार बनेगी एक दिन के लिए SDM…..
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
