UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand CNG price today: उत्तराखण्ड में CNG दिल्ली UP से भी महंगी दामों में भारी बढ़ोतरी
1 min read
Uttarakhand CNG price today: उत्तराखंड में सीएनजी के दामों में भारी बढ़ोतरी, दिल्ली और यूपी से महंगा, हर जगह अलग-अलग कीमत
Uttarakhand CNG price today: CNG rate is more expensive than Delhi and UP, huge increase in the price uttarakhand breaking news today: ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में इसका सीधे तौर पर प्रभाव देखने को मिल रहा हैं, जिसके चलते खान-पान के दाम समेत ईंधन के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच उत्तराखंड में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ गैस कंपनियों की मनमानी अब आम लोगों की जेबों पर भारी पड़ने लगी है। राज्य के हर शहर में सीएनजी की कीमतें अलग-अलग हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड बोर्ड के छात्रों को नहीं देनी होगी पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
बता दें उत्तराखंड में वर्तमान में करीब 1 लाख वाहन सीएनजी में रजिस्टर्ड है, करीब 5 सालों से प्रदेश में सीएनजी मिलनी शुरू हुई है। पूरे देश की अगर बात करें तो यहां पर 44 कंपनियां सीएनजी पीएनजी का काम करती हैं, वहीं उत्तराखंड में भी गेल इंडिया के अलावा विभिन्न शहरों में अलग-अलग कंपनियां हैं जिनकी दरें भी अलग है। कंपनियों की मनमानी के कारण सीएनजी के ग्राहक अब लुटने लगे हैं। देहरादून से हरिद्वार पहुंचते ही सीएनजी 5.50 रुपये तक महंगी मिल रही है ,जबकि कुमाऊं में भी सीएनजी की कीमत ₹100 किलो तक है।
उत्तराखंड में जानें कितने में मिल रही सीएनजी (uttarakhand CNG price hike news today)
राजधानी देहरादून की अगर बात करें तो यहां सीएनजी 94.50 रुपये किलो है, जबकि हरिद्वार ऋषिकेश में सीएनजी 96. 91 से लेकर 100 रुपए किलो व रुड़की में 99 रुपए किलो तक है। इसी क्रम में हल्द्वानी रुद्रपुर आदि इलाकों में सीएनजी ₹100 किलो तक बिक रहा है, जबकि सीएनजी की कीमतों में अंतर के कारण वाहनों के किराए पर भी असर पड़ रहा है। खासकर कमर्शियल वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढा है।
स्थानीय लोगों के साथ बाहरी लोगों को भी झेलनी पड़ रही परेशानी (Uttarakhand news latest)
उत्तराखंड में सीएनजी का अधिक उपयोग कमर्शियल वाहनों में होता है। इसके साथ ही वीकेंड पर्यटन सीजन और यात्रा के दौरान काफी संख्या में दूसरे राज्यों सीएनजी वाहन उत्तराखंड पहुंचते हैं। ईधन की कीमत अधिक होने से वाहनों का किराया बढ़ जाता है। फिलहाल सीएनजी लाइन मैदानी जगहों तक ही है जबकि पहाड़ों में सीएनजी की सप्लाई ना के बराबर है।
उत्तराखंड में सबसे महंगी सीएनजी (Uttarakhand price hike CNG)
उत्तराखंड में दूसरे राज्यों की तुलना में 10 से 20 फ़ीसदी तक सीएनजी महंगी मिल रही है ,जबकि दिल्ली में वर्तमान में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए किलो है। यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में 88.70 किलो सीएनजी मिल रही है। जबकि उत्तराखंड में 94. 50 से ₹100 किलो तक इसकी कीमतें हैं। दिल्ली की तुलना में उत्तराखंड में सीएनजी ज्यादा महंगी है।
यह भी पढ़े :Diesel petrol price hike today: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम आज फिर हुआ महंगा
उत्तराखंड में सबसे महंगी सीएनजी (Uttarakhand news live)
उत्तराखंड में सीएनजी पर पांच फीसदी वैट (वैल्यू एडेड टैक्स ) है जबकि यूपी में यही टैक्स 12 फीस दी तक है। बावजूद इसके यूपी में सीएनजी की कीमतें उत्तराखंड से भी कम है।
देश में फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम
बताते चलें देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। आज शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार हुआ है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
