UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand commercial cylinder: LPG संशोधित SOP जारी कामर्शियल सिलेंडर आपूर्ति बढ़ी
1 min read
Uttarakhand commercial cylinder news : LPG गैस को लेकर संशोधित SOP जारी, कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति 20 से बढ़कर हुई 40%…
Uttarakhand commercial cylinder news: LPG gas revised SOP released, commercial cylinder supply increased 40% breaking update today : उत्तराखंड में रसोई गैस की किल्लत से पर्यटन व्यवसाय पर प्रभाव न पड़े, इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूर्व के मुकाबले दोगुनी कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए मंगलवार को संशोधित मानक प्रचालन कार्यविधि SOP जारी की गई है।
यह भी पढ़े :Uttarkashi news today उत्तरकाशी घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस लौटे लोग, नहीं मिला गैस सिलेंडर
बता दें प्रदेश मे बीते 16 मार्च को जारी SOP मे संशोधन कर सिलेंडरों की आपूर्ति में 20% की बढ़ोतरी की गई है। खाद्य सचिव आनंद स्वरूप ने मंगलवार को संशोधित SOP जारी कर इसके अंतर्गत पर्यटन और उद्योग श्रेणियों को व्यावसायिक रसोई गैस आपूर्ति को जरूरत के सापेक्ष 20% से बढाकर 40% करने का निर्णय लिया है। पहले प्रदेश में प्रतिदिन 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा था ,जो आज बुधवार से 3500 कर दिया गया है। अन्य व्यावसायिक संस्थानों के लिए अलग आवंटन प्रतिशत तय किया गया है। संशोधित SOP में बताया गया है कि राज्य में आने वाले समय पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ेगी। इसके साथ ही जल्द ही चार धाम यात्रा भी शुरू होने वाली है जिसके कारण राज्य में होम स्टे, होटल रेस्टोरेंट समेत पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में रसोई गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ रही है जिसे देखते हुए इसमें बढ़ोतरी की गई है। बताते चले जिलेवार सिलेंडरों का आवंटन प्रतिशत यथावत रहेगा।
जरूरत के हिसाब से बांटे जाएंगे सिलेंडर ( dehradun news today)
श्रेणी, दैनिक आवश्यकता का 40 प्रतिशत, आवंटन (प्रतिशत में) ,फार्मास्यूटिकल उद्योग, 380 सिलिंडर, 07 होटल एवं रिसार्ट, 1500, सिलिंडर, 28,रेस्टोरेंट एवं ढाबा, 2000 सिलिंडर, 37 सरकारी एवं गैर-सरकारी गेस्ट हाउस, 300 सिलिंडर, 06,डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, 260 सिलिंडर, 05 औद्योगिक कैंटीन, 300 सिलिंडर, 06,भोजन सुविधा वाले छात्रावास, 300 सिलिंडर, 06,होम स्टे एवं स्वयं सहायता समूह प्रतिष्ठान, 300 सिलिंडर, 5
