Connect with us
alt="uttarakhand corona update total case reached 1153"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 68 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1150 पार

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 68 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1150 पार

1 min read

उत्तराखण्ड में गुरुवार को सामने आए 68 केस, राज्य में अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत, 297 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए..

राज्य में कोरोना वाइरस दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है। गुरुवार शाम तक राज्य में‌ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1153 हो चुकी है। आज राज्य में 68 न‌ए मामले सामने आए। दोपहर दो बजे के बाद राज्य में 8 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दोपहर 2 बजे तक जहां राजधानी देहरादून सहित पूरे गढ़वाल मंडल में कोरोना संक्रमण के 49 मामले सामने आए थे, वहीं दोपहर बाद राज्य के कुमाऊं मंडल में कोरोना का सबसे अधिक असर देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आठ बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि दोपहर दो बजे सामने आए 8 मामलों में से सात कुमाऊं मंडल से सम्बंधित है। जिनमें 3 चम्पावत जिले में, 2 बागेश्वर जिले में तथा एक-एक अल्मोड़ा तथा उधमसिंह नगर जिले से सामने आया है। बता दें कि कुमाऊं मंडल में अभी तक संक्रमण के 543 मामले सामने आ चुके हैं। बात नैनीताल जिले की करें यहां आज कोरोना के 10 न‌ए मामले सामने आए जिसके बाद नैनीताल जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 308 पहुंच गई है। जो कि राज्य के किसी जनपद में सर्वाधिक है।‌ संक्रमण की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर देहरादून है जहां अब तक संक्रमण के 258 मामले सामने आ चुके हैं, इसके अलावा राजधानी में 68 व्यक्ति प्राइवेट लैब में  कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: क्वारंटीन सेंटर में तैनात कोरोना वारियर्स का ड्यूटी के दौरान निधन..

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand covid-19 update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 01 64
बागेश्वर 02 23
चम्पावत 03 36
पिथौरागढ़ 28
चमोली 25
रूद्रप्रयाग 08
उत्तरकाशी 01 22
टिहरी गढ़वाल 10 101
पौड़ी गढ़वाल 04 42
नैनीताल 10 308
उधमसिंह नगर 01 84
हरिद्वार 86
देहरादून 34 258
प्राइवेट लैब 02 68
कुल 68 1153




यह भी पढ़ें- युवक ने लगाए ऋषभ पंत की मां और बहन पर गम्भीर आरोप, इंसाफ के लिए विभिन्न संस्थाओं को लिखा पत्र

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top