UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand DA news live: उत्तराखण्ड सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों का महंगाई भत्ता DA बढ़ा
1 min read
Uttarakhand DA news: कर्मचारी और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, CM धामी ने दी मंजूरी
Uttarakhand DA news live: CM Dhami Dearness Allowance DA increased 2% for govt employees and pensioners uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की तर्ज पर एक बड़ी राहत दी है। दरअसल मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रतिमाह महंगाई भत्ते मे 2 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने बीते शुक्रवार को महंगाई भत्ता बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। अब जल्द ही वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून की इति श्रीवास्तव ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98% बढ़ाया परिवार का मान
बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की तरह 1 जनवरी 2026 से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए प्रतिमाह महंगाई भत्ता 58% बढाकर 60% करने की मंजूरी दी है। प्रदेश में 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद वित्त विभाग शीघ्र ही महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी करेगा।
कर्मचारी पेंशनरों के लिए बड़ी राहत ( Uttarakhand news today)
बताते चलें राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ तो मिलेगा ही, इसके साथ ही महंगाई भत्ते मे बढ़ोतरी के कारण कर्मचारियों और पेंशनरों की मासिक पेंशन में भी इजाफा होगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand NEET PAPER LEAK 2026: नीट पेपर लीक आरोपी यश यादव का उत्तराखण्ड कनेक्शन
लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच राज्य कर्मचारियों के लिए सरकार का तोहफा ( Uttarakhand breaking news)
यह स्पष्ट किया गया है ,कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी से देय अंतर राशि का लाभ मिलेगा। हालांकि एरियर के भुगतान की प्रक्रिया और तिथि को लेकर अंतिम निर्णय शासनादेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मगर लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी।
