Connect with us
Uttarakhand: Dead bodies of two brothers who went to appear in Haldwani Polytechnic exam were found from gethiya Nainital

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: हल्द्वानी पॉलिटेक्निक परीक्षा देने गए दो सगे भाइयों का शव मिला गहरी खाई से

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड: हल्द्वानी पॉलिटेक्निक परीक्षा देने गए दो सगे भाइयों का शव मिला गहरी खाई से

1 min read

Haldwani Polytechnic Exam: रुद्रपुर से हल्द्वानी पॉलिटेक्निक परीक्षा देने गए दो भाइयों का शव मिला नैनीताल खाई से

गौरतलब है कि बीते रविवार को हल्द्वानी पॉलिटेक्निक का पेपर देने गए दो सगे भाई लापता हो गए थे। शनिवार को दोनो भाईयो का शव नैनीताल के निकट गेठिया गांव के पास गहरी खाई से बरामद हुआ है। साथ ही उनकी बाइक भी खाई से बरामद की गई है। बता दे कि प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को सड़क हादसा मानते हुए चल रही है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी रामलखन उम्र 17 वर्ष एंव राजकुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र उन्नति देव प्रसाद बीते रविवार को पॉलीटेक्निक की परीक्षा देने हल्द्वानी गए हुए थे। परीक्षा देने के पश्चात दोनों वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।(Haldwani Polytechnic Exam)

बता दे कि दोनों की अंतिम लोकेशन नैनीताल के निकट गेठिया के नजदीक मिली। अंतिम लोकेशन के आधार पर शनिवार को पुलिस ने इलाके में खोजबीन शुरू कर दी। बताते चले कि सुबह करीब 11बजे पुलिस को बाइक सहित दोनों भाईयो के शव खाई में पडे नजर आए। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने कहा कि शव की शिनाख्त लापता भाईयो रामलखन व राजकुमार के रूप में हुई है। आशंका जताई गई है कि दोनों सडक हादसे का शिकार हो गए होंगे। बरसात के कारण पहाडी से इनके ऊपर मलबा गिरा हुआ था। इस कारण से शव ठीक से दिख नहीं रहे थे। पुलिस ने शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनो भाईयो की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top