Connect with us
Dehradun job fair 2023

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में 24 जून को लगने जा रहा है रोजगार मेला( Job fair) इन दस्तावेजों के साथ रहें उपस्थित

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून में 24 जून को लगने जा रहा है रोजगार मेला( Job fair) इन दस्तावेजों के साथ रहें उपस्थित

1 min read

Dehradun job fair 2023: देहरादून में लगेगा रोजगार मेला जल्द करें आवेदन 56 कंपनियां होंगे शामिल

राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां उत्तराखंड में 24 जून को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि देहरादून में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली 56 कंपनियो मे लगभग 2100 से अधिक पदों के लिए भर्ती की जाएगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह के अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले उम्मीदवार को पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।(Dehradun Job fair 2023)

बताते चलें कि कार्यालय परिसर में 8 जून 2023 को सुबह 10:00 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क लागू नहीं किया गया है । रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ अपना रिज्यूम, मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी, पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो और आईडी प्रूफ लाना आवश्यक है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top