Connect with us
Uttarakhand: Dehradun missing women Priyanka Negi with her two children from March 20

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: प्रियंका नेगी 20 मार्च से अपने दो बच्चों के साथ लापता, शेयर करें, परिजनों की मदद करें

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: प्रियंका नेगी 20 मार्च से अपने दो बच्चों के साथ लापता, शेयर करें, परिजनों की मदद करें

1 min read

अपने दो बच्चों के साथ बीते 20 मार्च से लापता है प्रियंका, लापता महिला (Missing women) को ढूंढने के लिए आब परिजनों ने सोशल मीडिया पर आम जनता से लगाई मदद की गुहार..

राज्य के देहरादून जिले से एक महिला के बच्चों सहित लापता होने की खबर आ रही है। बताया गया है कि गुमशुदा महिला (Missing women) का नाम प्रियंका नेगी है और वह बीते 20 मार्च से अपने दो बच्चों के साथ लापता है। बच्चों के नाम अर्णव नेगी और नवयांश नेगी बताए गए हैं। महिला के लापता होने के बाद से ही परिजन प्रियंका और दोनों बच्चों की तलाश में परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों से बात करने तथा प्रियंका और दोनों बच्चों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट डोईवाला थाने में दर्ज कराई है। परंतु जब अभी तक पुलिस को लापता महिला और उसके दोनों गुमशुदा बच्चों के बारे का कोई पता नहीं चला तो तो परिजनों ने थक हारकर अब सोशल मीडिया पर आम जनता से मदद की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: भावना 19 मार्च से है लापता, पोस्ट को शेयर करें बेटी को ढूंढने में परिजनों की मदद करें

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-

देवभूमि दर्शन से हुई खास बातचीत में शशि राणा ने बताया कि देहरादून जिले के जौलीग्रांट क्षेत्र के भानियावाला निवासी मानवेन्द्र नेगी की पत्नी प्रियंका नेगी बीते 20 मार्च को अपने दोनों बच्चों अर्णव नेगी और नवयांश नेगी को साथ लेकर सुबह 10-11 बजे घर से दुकान के लिए निकली थी। लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंची। किसी अनिष्ट की आशंका से चिंतित परिजनों ने तुरंत उनकी खोजबीन शुरू की परंतु उनका कहीं भी पता नहीं चला। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों से पूछने के बाद भी जब लापता प्रियंका और बच्चों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट डोईवाला कोतवाली में दर्ज कराई है। डोईवाला थानाध्यक्ष की ओर से जारी पम्पलेट में प्रियंका की उम्र 29 वर्ष, रंग गोरा पहनावा – नीले रंग का कुर्ता एवं सफेद पायजामा बताया गया है। जबकि 8 वर्षीय अर्णव का रंग सांवला है तथा 3 वर्षीय नवयांश का रंग गोरा बताया गया है। दोनों बच्चे नीले रंग की टी शर्ट एवं हाफ पैंट पहने हुए हैं। जिस किसी को भी लापता प्रियंका और उसके दोनों बच्चों के बारे में कोई भी सूचना मिलती है ,या वह कही भी नजर आते है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर या फिर तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचना देने की कृपा करे।

पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा प्रियंका और उसके दोनों बच्चों अर्णव और नवयांश के बारे में कुछ भी पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे
सुमित रावत- 8126109493, 9837648844
शेयर करें⇓

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top