Connect with us
Uttarakhand Diwali date 2024 festival deepawali
Uttarakhand diwali Date

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Diwali date: उत्तराखंड के पहाड़ों में 1 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली…

उत्तराखण्ड नैनीताल

Uttarakhand Diwali date: उत्तराखंड के पहाड़ों में 1 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली…

1 min read

Uttarakhand diwali Date 2024: दीपावली को लेकर संशय करें दूर, जानें कब मनाई जाएगी दिवाली..

Uttarakhand diwali Date 2024: उत्तराखंड समेत देशभर में दीपावली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है लेकिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्व की तिथि को लेकर कई लोगों में संशय बना हुआ है। ऐसे में नैनीताल स्थित नगर की आराध्य देवी माता नयना देवी शक्तिपीठ के पंडितों ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि इस वर्ष आगामी 1 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड स्मार्ट प्रीपेड मीटर: उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले UPCL लौटाएगा सिक्योरिटी राशि

बता दें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों मे दीपावली पर्व मनाने को लेकर संशय बना हुआ है जिस पर नैनीताल जिले की आराध्य देवी माता नयना देवी शक्तिपीठ के पंडितों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि आगामी 24 अक्टूबर को अष्टमी 28 अक्टूबर को एकादशी, 29 को धनतेरस, 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी तथा 1 नवंबर को महालक्ष्मी पूजन एवं दीपावली है जबकि 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं 3 नवंबर को यम द्वितीय के पर्व होंगे।

दिवाली 31 अक्टूबर या फिर 1 नवंबर Diwali date uttarakhand 

बताते चले हिंदू पंचांगों के आधार पर इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर के बाद 3:52 पर शुरू होकर 1 नवंबर की शाम 6:16 तक रहेगी। क्योंकि दीपावली कार्तिक अमावस्या के दिन ही मनाई जाती है और यह तिथि दो तारीखों 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को होने के कारण दीपावली को लेकर संशय की स्थिति बन रही है मगर नयना देवी मंदिर की ओर से कहा गया है कि इस वर्ष दीपावली का पर्व नगर में 1 नवंबर को मनाया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top