Connect with us
Uttarakhand: Dr. Manmohan Singh Chauhan appointed as the 28th Vice Chancellor of Pantnagar University

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पंतनगर विश्वविद्यालय के 28 वें कुलपति बने डॉ मनमोहन सिंह चौहान

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: पंतनगर विश्वविद्यालय के 28 वें कुलपति बने डॉ मनमोहन सिंह चौहान

1 min read

Pantnagar Manmohan Singh Chauhan गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने डॉ मनमोहन सिंह चौहान

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर का 28वा कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है।डॉ. मनमोहन सिंह चौहान नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल के निदेशक/कुलपति रहे है।बताते चलें कि उत्तराखंड के राज्यपाल तथा विवि के कुलाधिपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की स्तुति पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान अभी तक कई उपलब्धिया हासिल कर चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय डेयरी विज्ञान अकादमी व सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन।(Pantnagar Manmohan Singh Chauhan)

1999 में यूएसए व 2009 में जर्मनी का दौरा करने वाले डॉ. चौहान को आईसीएआर से 2015 में रफी अहमद किदवई पुरस्कार, 2020 में डॉ. पी. भट्टाचार्य मेमोरियल अवॉर्ड, 2019 में राव बहादुर बी विश्वनाथ पुरस्कार, कृषि विज्ञान में वास्विक औद्योगिक पुरस्कार, 2015 में पशु विज्ञान में आईसीएआर-टीम पुरस्कार, डॉ. लाभसेटवार पुरस्कार, डीबीटी बायोटेक्नोलॉजी ओवरसीज फेलोशिप अवार्ड, 1997 में डेयरी साइंस में अनुकरणीय अनुसंधान पुरस्कार, 2009 में यूरोपीय इरास्मस मुंडस छात्रवृत्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, वे एनएएएस अकादमी के कार्यकारी परिषद सदस्य भी रहे हैं। भारत के दो डीजी आईसीएआर से प्रशंसा पत्र भी प्राप्त किए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top