Connect with us
Uttarakhand: earthquake in pithoragarh and bageshwar district

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके , घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पहाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके , घरों से बाहर निकले लोग

1 min read

Uttarakhand : दो पर्वतीय जिलों में भूकंप(Earthquake) से डोल उठी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड( Uttarakhand) में अभी मानसून की पहली बारिश का कहर रूका ही था की भूकंप के झटको से धरती डोल उठी। भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है। बता दें कि उत्तराखंड का पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला सोमवार को भूकंप(Earthquake) के झटके से डोल गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 बताई जा रही है। भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से अन्य जगह महसूस नहीं किया गया। भूकंप पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में और बागेश्वर में जिला मुख्यालय और कपकोट में महसूस किया गया था। में आज दोपहर को महसूस किया गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कोई जान माल के नुकसान की खबर तो नहीं है लेकिन पहाड़ मे कच्चे घरों में दरारें जरूर आई है। जिससे लोगों मे कुछ समय के लिए दहशत सा माहौल हो गया था। बताते चलें कि  भूकंप के झटके विगत 19 फरवरी को भी इन दोनों जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गई थी। जिसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में आठ किमी की गहराई में था।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top